Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

पति, प्रेग्नेंट पत्नी और 2 साल की मासूम फंदे पर लटके मिले, शोक में डूबा इलाका

पति, प्रेग्नेंट पत्नी और 2 साल की मासूम फंदे पर लटके मिले, शोक में डूबा इलाका

दमोह के तेंदूखेड़ा में पति-पत्नी और 18 माह की बेटी फांसी पर लटके शव की अंतिम यात्रा में पूरा इलाका गमगीन हुआ। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया।

पति प्रेग्नेंट पत्नी और 2 साल की मासूम फंदे पर लटके मिले शोक में डूबा इलाका

दमोहः मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दिल झकझोरने और दुखद घटना सामने आई। शहर के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में एक ही घर के अंदर पति, गर्भवती पत्नी और एक 18 महीने की मासूम बच्ची का शव फंदे पर लटका मिला। एक साथ तीन मौत के चलते इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, घर का नजारा देखकर देखकर पुलिस के साथ पड़ोसी भी स्तब्ध हो गए। वहीं, परिजनों के बयान ने चौंका दिया है।


पुलिस ने पहले तीनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, आसपास के लोगों से मृतकों की पहचान हुई। उसमें मनीष केवट (30), उनकी गर्भवती पत्नी यशोदा उर्फ माही (24) और 18 महीने की बेटी आरोही के रूप में हुई। घटना के कारण का अभी तक खुलासा स्पष्ट तौर नहीं हुआ है। लेकिन घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।


अलग-अलग जगह लटके थे शव

घटना को और रहस्यमयी इसलिए बन गया है क्योंकि घर के अंदर तीनों के शव अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है। पुलिस बल के साथ मौके पर थाना प्रभारी मनीष बागरी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से हर एंगल से जांच की जा रही है।


घटनास्थल से बरामद नहीं हुआ सुसाइड नोट

हालांकि पुलिस को घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके चलते ही घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह पता नहीं चल पाया है कि यह सामूहिक सुसाइड का मामला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छुपी हुई है। 

मनीष की बहन भी मौके पर पहुंची लेकिन उसने बताया कि उसे भी इस बात की कोई जानकारी नहीं कि ऐसा क्या हुआ। हालांकि घटना के बाद से पूरा परिवार स्तब्ध है और चीख पुकार मची हुई है।




Related to this topic: