Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में भीषण हादसा, 8 बस और 3 कारें जलकर खाक, 13 मौत 66 घायल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में भीषण हादसा, 8 बस और 3 कारें जलकर खाक, 13 मौत 66 घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की तड़के सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे में बस समेत कई वाहनों में भीषण आग लगी। कई जिंदा जले।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में भीषण हादसा 8 बस और 3 कारें जलकर खाक 13 मौत 66 घायल

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे में  कोहरे के चलते 8 यात्री बसें समेत 3 कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों में आग लग गई। जैसे ही आग लगी बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आगजनी के हादसे में भाजपा नेता समेत १३ लोगों के मौत की जानकारी है। वहीं, लोग घायल हैं।

घायलों को 20 एंबुलेंस की मदद से मथुरा जिला अस्पताल, वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल और गंभीर घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

हादसे में मृतकों की मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। बस में जले हुए और कटे मानव अंग मिले हैं। इनको 17 पॉलिथीन बैगों में भरकर लाया गया है। अब डीएनए टेस्टिंग की जाएगी। घटना बलदेव थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे की माइलस्टोन 127 की है। पुलिस के साथ यमुना एक्सप्रेसवे की टीम राहत कार्य में लगी हुई है।

यमुना एक्सप्रेस वे में हादसे की जानकारी के बाद इलाके की पुलिस के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में फंसे लोगों का बचाव शुरू किया गया है।

6 घंटे चला रेस्क्यू,3 घंटे लगा जाम

पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF के 50 जवानों व 9 थानों की पुलिस ने 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। हादसे के चलते एक्सप्रेस-वे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट के जो वीडियो सामने आए है। वह हादसे की भयावहता को बयां कर रहे हैं। वाहनों में लगी आग की ऊंची लपटें, धू-धूकर जलती बसें और चीख-पुकार का माहौल यह सब देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं। हादसे की घटना में मजिस्ट्रे जांच के आदेश दिए गए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे की जांच का नेतृत्व ADM प्रशासन अमरेश करेंगे।


Related to this topic: