Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब 2 कवर पेज वाली होगी उत्तर पुस्तिकाएं

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब 2 कवर पेज वाली होगी उत्तर पुस्तिकाएं


यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव अब 2 कवर पेज वाली होगी उत्तर पुस्तिकाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर दो अहम बदलाव किए हैं।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि अब उत्तर पुस्तिकाएं दो कवर पेज वाली होंगी। पहला कवर पेज परीक्षार्थियों के लिए होगा, जबकि दूसरा कवर पेज परीक्षकों के लिए अनिवार्य किया जाएगा। दूसरे कवर पेज पर परीक्षक अंक दर्ज करेंगे कि किस पेज पर कितने अंक दिए गए।

ये हुए बदलाव

"पहले एक ही कवर पेज होता था, जिसमें परीक्षार्थी का विवरण और अंक दोनों दर्ज होते थे, जिससे कई बार संदेह उत्पन्न हो जाता था। अब यह व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाएगी।"

दूसरा बदलाव उत्तर पुस्तिकाओं के आकार (साइज) में किया गया है। अब ये वर्टिकल साइज की होंगी।

18 फरवरी से 12 मार्च के बीच परीक्षा

इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होंगी। कुल 52,30,297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 27,50,495 और इंटरमीडिएट में 24,79,352 छात्र शामिल हैं।

Related to this topic: