Breaking News
  • गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों पर भी अलर्ट
  • भोपाल: जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
  • इंदौर में EV चार्जिंग से आग, 8 की मौत: 4 लोग गंभीर, बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला
  • MP में महिला बंदियों को जल्द मिलेगी खुली जेल, प्रदेश की जेल व्यवस्था में बदलाव
  • 'धुरंधर 2' को मिला A सर्टिफिकेट, 3 घंटे 50 मिनट की होगी आदित्य धर की फिल्म
  • कुलदीप यादव का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं
  • UP: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर धमाका, 6 लोग घायल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Mahua Flower Season Begins in Satpura

सतपुड़ा की वादियों में महुआ फूलों की खुशबू, वनांचल में लौटी रौनक

सतपुड़ा के जंगलों में महुआ फूल झरना शुरू हो गया है। आदिवासी समाज के लिए यह आजीविका का प्रमुख स्रोत है, वन विभाग ने आग से बचाव की अपील की है।


सतपुड़ा की वादियों में महुआ फूलों की खुशबू वनांचल में लौटी रौनक

सतपुड़ा की वादियों में फाल्गुन मास की विदाई और चैत्र मास की दस्तक के साथ ही वनांचल इन दिनों महुए की भीनी-भीनी खुशबू से सराबोर हो उठा है। ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे चिचोली, भीमपुर एवं शाहपुर ब्लॉक के सुदूर क्षेत्रों में महुआ फूलों का टपकना शुरू हो गया है, जिससे पूरा वातावरण महक उठा है। प्राकृतिक परिवेश में घुली महुए की सुगंध जहां मन को आनंदित कर रही है, वहीं यह आदिवासी समुदाय के लिए आर्थिक समृद्धि की उम्मीद भी लेकर आई है।

भवानी प्रसाद मिश्र की पंक्तियां हुईं साकार

बैतूल अंचल के जंगलों और महुए की मादकता से प्रभावित होकर भवानी प्रसाद मिश्र ने अपनी रचनाओं में महुए की खुशबू का सजीव वर्णन किया था। वर्तमान मौसम और वनांचल की स्थिति को देखकर उनकी पंक्तियां साकार होती नजर आ रही हैं। जंगलों में बिखरे हल्के पीले-सफेद महुआ फूल और उनकी सुगंध वातावरण को अलौकिक बना रही है।

महुआ बीनने के दौरान आग से बचें

जहां एक ओर महुए की आवक से ग्रामीणों में उत्साह है, वहीं वन संपदा पर खतरे के बादल भी मंडरा रहे हैं। अक्सर महुआ बीनने के लिए पेड़ों के नीचे सूखी घास हटाने के उद्देश्य से आग लगा दी जाती है, जो हवा के साथ फैलकर बड़े वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाती है। इससे वन्यजीवों और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

वनवासियों के लिए ‘कल्पवृक्ष’ है महुआ

क्षेत्र के जनजातीय समाज के लिए महुआ का पेड़ किसी ‘कल्पवृक्ष’ से कम नहीं माना जाता। यह उनकी आजीविका और संस्कृति का अहम हिस्सा है। महुआ झरने से पहले ही ग्रामीण अपने-अपने पेड़ों के नीचे साफ-सफाई कर कपड़े का चिन्ह बांध देते हैं, जिससे स्वामित्व तय हो जाता है। परंपरा के अनुसार, जिस पेड़ पर जिसका चिन्ह होता है, महुआ बीनने का अधिकार भी उसी का होता है।इस वर्ष अनुकूल मौसम के चलते चिचोली और भीमपुर क्षेत्र में महुए की अच्छी आवक देखी जा रही है।

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि महुआ संग्रहण के दौरान किसी भी स्थिति में आग का प्रयोग न करें। जंगलों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण संतुलन बना रहे।

 

Related to this topic: