Breaking News
  • बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया: कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले
  • धार भोजशाला विवाद पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जज खुद करेंगे मुआयना
  • बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, पांचों सीटों पर NDA की जीत
  • BJP ने केरल उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
  • BJP ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
  • भारतीय LPG जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा
  • बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

75 Lakh Cash Seized in Mahasamund

महासमुंद में कार से 75 लाख कैश बरामद, उड़ीसा के दो कारोबारी हिरासत में

महासमुंद जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने होंडा कार से 75 लाख रुपये नगद बरामद किए। उड़ीसा के दो लोगों को हिरासत में लेकर कार, मोबाइल समेत करीब 85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।


महासमुंद में कार से 75 लाख कैश बरामद उड़ीसा के दो कारोबारी हिरासत में

75 Lakh Found On Car |

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोमाखान पुलिस ने एक होंडा कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने नगदी के साथ कार और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। कुल मिलाकर करीब 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हलचल रही, क्योंकि इतनी बड़ी रकम अचानक कार से मिलना पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला था।

वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई कार

पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को टेमरी नाका में नियमित वाहन जांच चल रही थी। इसी दौरान उड़ीसा के खरिआर रोड की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा कार को रोका गया। कार का नंबर OD 05 PB 2122 बताया गया है। तलाशी लेने पर कार की बीच वाली सीट पर रखे नीले रंग के बैग में भारी मात्रा में नकदी मिली।

बैग में मिले 500-500 के नोटों के बंडल

पुलिस ने जब बैग खोला तो उसमें 500 रुपये के नोटों के 150 बंडल मिले। हर बंडल में 100 नोट थे। गिनती करने पर कुल रकम 75 लाख रुपये निकली। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से पूछताछ शुरू की।

सोना-चांदी के व्यापार की बताई रकम

कार चालक ने अपना नाम राजेंद्र महानंद (27) निवासी मुण्डापला, जिला बलांगीर (उड़ीसा) बताया। वहीं साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महाप्रज्ञ जैन (47) निवासी कांटाबांजी, जिला बलांगीर बताया। पूछताछ में महाप्रज्ञ जैन ने बताया कि यह रकम सोना-चांदी के व्यापार से जुड़ी है और वे इसे रायपुर ले जा रहे थे। हालांकि मौके पर रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके।

कार और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने नगदी के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया, लेकिन मौके पर कोई कागज नहीं दिखाया गया। इसके बाद पुलिस ने 75 लाख रुपये नगद, लगभग 10 लाख रुपये कीमत की होंडा कार और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया। फिलहाल कोमाखान पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम आखिर किस मकसद से ले जाई जा रही थी।

Related to this topic: