Raipur codeine syrup case 3 gets 20 years jail

CG Codeine Syrup Case: रायपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी के 3 दोषियों को 20-20 साल की कैद, 2-2 लाख जुर्माना

रायपुर की विशेष एनडीपीएस अदालत ने प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की तस्करी में तीन आरोपितों को 20-20 साल की सश्रम कैद और दो-दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

By : संजय चतुर्वेदी
CG Codeine Syrup Case: रायपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी के 3 दोषियों को 20-20 साल की कैद, 2-2 लाख जुर्माना

Chhattisgarh Codeine cough Syrup Case decision

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वालों पर अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने इस मामले में तीन आरोपितों को 20-20 साल के सश्रम कारावास की सजा दी है। हर दोषी पर दो- दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा है। जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें दो-दो साल की अतिरिक्त सश्रम सजा काटनी होगी।

तीन दोषियों के नाम और सजा का ब्योरा

विशेष न्यायाधीश किरण थवाईत की अदालत ने युवराज सिंह चौहान (24), वाजिद खान (29) और निहाल सिंह (30) को दोषी करार दिया। कोर्ट ने साफ तौर पर माना कि तीनों प्रतिबंधित सिरप की अवैध खरीद और बिक्री शामिल थे। इस केस में चौथा आरोपित अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

एम्स अस्पताल के गेट के पास पकड़ाया था सिरप

विशेष लोक अभियोजक भुवनलाल साहू के अनुसार मामला, 15-16 अक्टूबर 2025 की रात का है। आमानाका पुलिस को पुलिस को खबर मिली थी कि टाटीबंध में एम्स अस्पताल के गेट नंबर 4 के पास ई-रिक्शा में बैठे दो युवक प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और ई-रिक्शा से युवराज सिंह चौहान और वाजिद खान को दबोच लिया। तलाशी में उनके पिट्ठू बैग से कोडीन फास्फेट सिरप की 40 शीशियां मिलीं। सभी शीशियों में कुल मिलाकर चार हजार मिलीलीटर सिरप था।

पूछताछ से तीसरे आरोपित तक पहुंची पुलिस

पूछताछ में दोनों ने बताया कि सिरप उन्होंने दुर्ग जिले की बीएमवाय चरौदा में रहने वाले निहाल सिंह ने खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने निहाल को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने अदालत में आरोपितों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीएएफ और जब्त नमूनों की एफएसएल जांच रिपोर्ट जैसे तकनीकी साक्ष्य रखें। इन सबूतों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तीनों को सजा सुना दी।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026