Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > प्रदेश

महामना और इंटरसिटी अब नए लाल एलएचबी कोच के साथ दौड

रेलवे की बड़ी सौगातः महामना और इंटरसिटी नए लाल LHB कोच के साथ होगी संचालित

भोपाल-खजुराहो महामना और रानी कमलापति-आधारताल इंटरसिटी 15-16 फरवरी से नए लाल एलएचबी कोच के साथ चलेंगी। सीटें बढ़ेंगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व आरामदायक होगी।


रेलवे की बड़ी सौगातः महामना और इंटरसिटी नए लाल lhb कोच के साथ होगी संचालित

भोपाल। भारतीय रेलवे में हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं। उनकी सुविधा और सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे ट्रेन में हर दिन नए अपडेट करता है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेल प्रशासन 15 फरवरी से भोपाल-खजुराहो महामना और 16 फरवरी से रानी कमलापति-आधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस एलएचबी कोचों के साथ संचालन होगी। इसके लिए पमरे भोपाल मंडल को दो लाल रंग वाले एलएचबी कोच का रैक उपलब्ध हो गया है।

पमरे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि 22163/22164 भोपाल-खजुराहो-भोपाल महामना एवं 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस अब नए एलएचबी कोचों के साथ दौड़ेगी। अभी पुराने आईसीएफ नीले और पीले रंग के कोच से ये ट्रेन चल रहे हैं। नए कोचों के साथ ट्रेन चलने से यात्रियों के लिए ना केवल सीटों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि यात्रा और सरल हो जाएगी।

बता दें कि एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से युक्त, अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं कम रख-रखाव वाले होते हैं। इससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

राजा की मंडी स्टेशन पर रूकेगी छत्तीसगढ़

कोच बदलाव के अलावा रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल होकर जाने वाली गाड़ी 18238 अमृतसर- बिलासपुर एक्सप्रेस का राजा की मंडी स्टेशन पर हाल्ट दिया है। इसके लिए समय सारिणी में आंशिक संशोधन करते हुए राजा की मंडी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 07.04 व 07.06 बजे की बजाय तत्काल प्रभाव से आगमन/प्रस्थान समय 07.08 व 07.10 बजे किया है।

जून तक चलेगी रीवा-सीएसएमटी 

इसके अलावा इटारसी होकर रीवा-सीएसएमटी-रीवा के बीच संचालित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 17-17 ट्रिप बढ़ा दिए हैं। ये ट्रेन अब रीवा से प्रत्येक गुरूवार 26 जून तक तथा मुम्बई से प्रत्येक शुक्रवार 27 जून तक चलेगी। 02187 गुरूवार को रीवा से 15.50 बजे प्रस्थान कर इटारसी 23.20 बजे होकर अगले दिन 12.20 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। वापसी में 02188 सीएसएमटी से शुक्रवार 13.30 बजे प्रस्थान कर इटारसी अगले दिन 01.15 बजे होकर सुबह 09.45 बजे रीवा पहुंचेगी। इसमें कुल 24 कोच होंगे।

Related to this topic: