Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

Abaan Ahmed Accident Video viraled

Aban Ahmed Accident: अबान अहमद की क्रेटा डिवाइडर से टकराई, सामने आया हादसे का VIDEO

उत्तर प्रदेश के झांसी में अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। डैशबोर्ड कैमरे में क्रेटा के डिवाइडर से टकराने और हवा में उछलने का दृश्य कैद हुआ।


aban ahmed accident अबान अहमद की क्रेटा डिवाइडर से टकराई सामने आया हादसे का video

Atiq Ahmed Son Road Accident Viral Video |

झांसी। अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की झांसी सड़क हादसे के दौरान हादसे में मौत हो गई थी। अब घटना का ऐसा कथित वीडियो सामने आया जिसने हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कथित वीडियो हादसे की शिकार हुई कार के पीछे चली रही कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि डिवाइडर से टकराने के बाद कई वाहन कई फीट हवा में उछल गई और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

दरअसल, हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में हुई। अबान अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद अबान और कार चालक की मौत हो गई। कार में मौजूद तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

डिवाडर से टकराने की पूरी घटना कैमरे में कैद

सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो में क्रेटा व्हाइट कलर कार सड़क पर आगे बढ़ती दिखाई देती है। उसके पीछे चल रही कार के डैशबोर्ड कैमरे ने कुछ ही पलों बाद हुए हादसे को रिकॉर्ड कर लिया। अचानक क्रेटा बेकाबू होती है और डिवाइडर सेकरा जाती है। टक्कर के बाद कार उछलकर हवा में जाती दिखती है। हादसे की तीव्रता का अंदाजा कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त अगले हिस्से से भी लगाया जा सकता है। अब यह फुटेज हादसे की तस्वीर साफ करने वाला अहम दृश्य बन गया है। वीडियो के तुरंत बाद सड़क पर लोगों की हलचल और अफरा-तफरी दिखाई देती है। हालांकि वीडियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

भाई से मिलने से पहले थम गई सांसे

बता दें कि अबान अहमद अफने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहे थे। जेल पहुंचने से पहले ही उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में अबान और ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोगो घायल हो गए।  प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लोगों ने अबान को कारसे बाहर निकाला था। बताया गया कि कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी दावा किया है कि मरने से पहले अबान ने अपना नाम बताया था और मदद की गुहार की लगाई थी। इतना सब करीब 2 मिनट के बीच हुई। हालांकि उनके कथित आखिरी शब्दों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे में दावों को प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

अबान को प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया गया

हादसे के बाद अबान अहमद को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जेल में बंद उनके भाई उमर और अली पैरोल पर जनाजे में शामिल होने पहुंचे थे। हादसे के वीडियो के सामने आने के बाद दुर्घटना की भयावहता का एक और दृश्य लोगों के सामने आया है।

(नोटः सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर स्वदेश पुष्टि नहीं करता है।)

Related to this topic: