Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

कड़ाके की ठंड से कांपा मध्यप्रदेश: भोपाल 6.9 डिग्री पर पारा, 26 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीच

कड़ाके की ठंड से कांपा मध्यप्रदेश: भोपाल 6.9 डिग्री पर पारा, 26 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

कड़ाके की ठंड से कांपा मध्यप्रदेश भोपाल 69 डिग्री पर पारा 26 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

मध्यप्रदेश में शीतलहर का दौर जारी है। राजधानी भोपाल भी इसकी चपेट में है। दिन में भी यहाँ मौसम में ठंडक घुली रही। पिछले 24 घंटों के दौरान यहाँ का पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे चला गया, जबकि प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल सहित सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, शहडोल और सिवनी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भोपाल में भी शीतलहर की स्थितियाँ रहने की संभावना है।इसके पहले, शनिवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। यहाँ सुबह का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट

रात के तापमान में गिरावट ज्यादा स्पष्ट दिखी। भोपाल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। इसके साथ ही नर्मदापुरम और शहडोल संभागों के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2.3 से 2.8 डिग्री तक गिरा।इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों में यह 1.6 से 2.7 डिग्री तक नीचे रहा। बाकी जिलों में तापमान में खास परिवर्तन नहीं हुआ।

मौसम बदलने की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसी कारण उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएँ प्रदेश में तेजी से प्रवेश कर रही हैं।

भोपाल में सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुंचा पारा

न्यूनतम तापमान

कल्याणपुर (शहडोल)- 4.0°C

उमरिया- 4.8°C

राजगढ़- 5.0°C

पचमढ़ी (नर्मदापुरम)- 5.2°C

रीवा- 5.4°C

Related to this topic: