Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Weather Update

MP Weather Update: सावधान! मध्यप्रदेश के इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 18 अक्टूबर को प्रदेश के 21 जिलों में बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।


mp weather update सावधान मध्यप्रदेश के इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट चलेंगी हवाएं

MP Weather Update: सावधान! मध्यप्रदेश के इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी हवाएं |

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 18 अक्टूबर को प्रदेश के 21 जिलों में बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी आशंका जताई है। 

इन 21 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर को प्रदेश के 21 ​जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। जिसके तहत राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल है। 

क्यों बदला मौसम का मिजाज? 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक साथ कई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण बारिश के आसार बने हैं। उत्तर हरियाणा और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे दक्षिणी मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन तीनों प्रणालियों की नमी के कारण मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं।

खंडवा सबसे गर्म, पचमढ़ी में ठंडक

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान खंडवा में 36.1°C दर्ज किया गया। इसके अलावा बैरसिया (भोपाल) और खरगोन में 36°C, राजगढ़ में 35.5°C तथा रतलाम एवं नर्मदापुरम में 35.4°C तापमान दर्ज हुआ। तो वही सबसे कम न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 17.2°C दर्ज किया गया। वहीं करौंदी में 17.6°C, अमरकंटक में 18.1°C और दमोह में 18.6°C तापमान रहा।

भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी भोपाल में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने की संभावना है। शहर में हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।