Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

राहत NEET मेरिट छात्रों के लिए

NEET मेरिट छात्रों के लिए राहत: MP में सस्ती होगी मेडिकल पढ़ाई, फीस एक-तिहाई तक घटेगी

मध्यप्रदेश सरकार ने NEET मेरिट छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेजों की फीस में भारी कटौती की घोषणा की है, जिससे उन्हें एडमिशन और शिक्षा दोनों में फायदा होगा।


neet मेरिट छात्रों के लिए राहत mp में सस्ती होगी मेडिकल पढ़ाई फीस एक-तिहाई तक घटेगी

मध्यप्रदेश में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे मेधावी छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने मेडिकल शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। NEET मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों की मेडिकल कॉलेजों की फीस करीब एक-तिहाई तक कम हो सकती है। साथ ही सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ने से मेरिट छात्रों को एडमिशन के अधिक अवसर मिलेंगे।

मेरिट छात्रों को मिलेगा फायदा

सरकार के अनुसार, मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ने और फीस कम होने से NEET मेरिट में आने वाले छात्रों को दोहरा लाभ मिलेगा। एक ओर उन्हें पहले की तुलना में अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, वहीं दूसरी ओर मेडिकल शिक्षा का खर्च भी कम होगा।राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि निजी मेडिकल कॉलेजों के मैनेजमेंट कोटे में भी प्रवेश मनमाने तरीके से नहीं होगा। इस कोटे के तहत भी छात्रों का एडमिशन NEET मेरिट और राज्य सरकार की काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

तीन साल में 1,345 सीटों की बढ़ोतरी

वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 4,675 सीटें थीं, जिनमें 2,275 सरकारी और 2,400 निजी कॉलेजों की सीटें शामिल थीं। इनमें मेरिट छात्रों के लिए 4,315 सीटें निर्धारित थीं।अब वर्ष 2026 में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़कर 6,020 हो गई है। इनमें 3,020 सरकारी और 3,000 निजी कॉलेजों की सीटें हैं। सरकार ने मेरिट छात्रों के लिए 4,520 सीटें निर्धारित की हैं, जिनमें सभी 3,020 सरकारी सीटें और निजी कॉलेजों की 1,500 सीटें शामिल हैं।

 

Related to this topic: