Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल:मुख्यमंत्री कर्मचारियों को दे सकते हैं महंगाई भत्ते का तोहफा

भोपाल:मुख्यमंत्री कर्मचारियों को दे सकते हैं महंगाई भत्ते का तोहफा

भोपालमुख्यमंत्री कर्मचारियों को दे सकते हैं महंगाई भत्ते का तोहफा

28 अक्टूबर को राज्य कर्मचारी संघ के दीपावली मिलन समारोह में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) की सौगात दे सकते हैं। इसकी घोषणा 28 अक्टूबर को राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित दीपावली कार्यक्रम के दौरान करने की संभावना है। दोपहर 12 बजे से मंत्रालय के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रण दिया गया है।

केंद्र की तर्ज पर बढ़ोतरी की उम्मीद

बता दें कि केंद्र सरकार ने दीपावली और दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह इजाफा एक जुलाई से लागू हो गया है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। इसी को देखते हुए राज्य के कर्मचारी भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान DA बढ़ोतरी की आस लगाए बैठे हैं। अब धनतेरस और दीपावली बीत जाने के बाद उम्मीद है कि राज्य स्थापना दिवस से पहले यह सौगात मिल सकती है।

तीन माह से लंबित महंगाई भत्ता

प्रदेश के करीब 5 लाख अधिकारी-कर्मचारियों का 3 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत तीन महीने से लंबित है। बताया जाता है कि इससे प्रत्येक कर्मचारी को 465 से 4230 रुपए प्रति माह तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पेंशनरों को भी भत्ते की प्रतीक्षा

कर्मचारियों की तरह प्रदेश के पेंशनरों को भी तीन फीसदी महंगाई भत्ते का इंतजार है। संगठन का कहना है कि नियमित कर्मचारियों से उन्हें तीन फीसदी कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। संगठन ने मांग की है कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की बाध्यता समाप्त कर पेंशनरों को भी महंगाई भत्ते के आदेश जारी करे।

Related to this topic: