MP Heatwave Alert: High Temps, Rain Forecast

बैशाख में जेठ सी तपिश: गर्म हवा के थपेड़ों से घरों में दुबके लोग

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है। कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

By : स्वदेश डेस्क
बैशाख में जेठ सी तपिश: गर्म हवा के थपेड़ों से घरों में दुबके लोग

राज्य में जारी रहेगा तपिश का दौर, कुछ जगहों पर वज्रपात के भी आसार

मध्यप्रदेश में मौसमी दशाएं अनियमित बनी हुई हैं। इसकी वजह से प्रदेश में गर्म पछुआ हवा का दौर निरंतर जारी रहने का पूर्वानुमान है। इससे तपिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। रविवार को जब भी पछुआ हवा झौंकेदार रूप में चली, तो उसका अहसास गर्म थपेड़ों के रूप में हुआ। इसकी वजह से शहरों की सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा दिखाई दिया। मजबूरी में केवल कामकाजी लोग ही घर से बाहर नजर आए। उन्हें भी झुलसाने वाली गर्मी ने असहज कर दिया। वहीं, जब यह हवा कुछ शांत हुई, तो सूरज की तपिश ने लोगों को घर के अंदर भी बेचैन कर दिया। गर्म हवा पूरब से पश्चिम की ओर चली, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में लू दर्ज की गई।

प्रदेश में चली झौंकेदार हवाएं

सीहोर जिले में 41 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से, जबकि सागर और अशोकनगर में 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

20 अप्रैल को हल्की बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ वज्रपात के आसार हैं। झौंकेदार हवा चलने की भी संभावना है। आईएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को मौसमी परिस्थितियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, रतलाम में प्रदेश का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उमरिया, छिंदवाड़ा और मंडला में लू की स्थिति बनी रही। भोपाल, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलीं। यहां उच्चतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ग्वालियर और शहडोल संभाग में भी लोगों को झुलसाने वाली गर्मी ने प्रभावित किया। यहां उच्चतम तापमान 3.1 से 4.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फैक्ट फाइल

राज्य में यहां दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान

शहर- उच्चतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रतलाम-  44
उमरिया- 43.8
मंडला- 43.9
पृथ्वीपुर, खजुराहो- 42.9
राजगढ़/गुना- 42.8

विशेष तथ्य

शहर- सामान्य से अधिक दिन का पारा (डिग्री सेल्सियस)
मंडला- 5.5
सतना- 5
जबलपुर- 3.9
रीवा- 3.7
ग्वालियर- 3.4
इंदौर- 1.9
भोपाल- 2.7

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026