Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

Lucknow Dog Attack 8-Year-Old Killed

लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक: 8 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला

लखनऊ के तरौना गांव में आवारा कुत्तों ने 8 साल की बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। खेत में मिला शव, गांव में दहशत का माहौल और प्रशासन से कार्रवाई की मांग।


लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक 8 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला

Stray Dog terror Attack |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इसने हर किसी को अंदर तक हिला दिया। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में आवारा कुत्तों ने 8 साल की मासूम बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

घर से निकली और फिर नहीं लौटी

मृत बच्ची की पहचान अंशिका के रूप में हुई है, जो कक्षा-1 की छात्रा थी। रविवार शाम करीब 6 बजे वह घर से अकेले बाहर निकली थी। परिजनों के मुताबिक, कुछ देर बाद उसके हमले की सूचना मिली। जब तक लोग पहुंचते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

खेत में मिला शव, पास में बैठे थे कुत्तों के झुंड

गांव की कुछ महिलाएं शाम के समय खेतों की ओर गई थीं। इसी दौरान उन्होंने खेत में किसी को जमीन पर पड़ा देखा। घबराई महिलाओं ने गांव लौटकर जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। वहां अंशिका का शव पड़ा था, जबकि कुछ दूरी पर कुत्तों का झुंड बैठा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि ये कुत्ते पास के गांव से आए थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अंशिका अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे छोटी थी। पिता दिलीप कश्यप ने बताया कि बेटी शाम को घर से निकली थी और कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। मां सोनी बेटी का शव देखकर बेहोश हो गईं। परिवार और गांव में शोक की लहर है।

पुलिस भी रह गई स्तब्ध

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। एक अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में कुत्तों के हमलों के कई मामले देखे हैं, लेकिन यह घटना बेहद दर्दनाक और असामान्य है। 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांववालों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Related to this topic: