Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

Holi Alert: Police Tightens Social Media Watch

होली पर सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की सख्ती, भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत गिरफ्तारी

होली और ईरान में खामेनेई की मौत के बाद लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी है। भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, 11 टीमें सक्रिय।


होली पर सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की सख्ती भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत गिरफ्तारी

UP Police |

लखनऊ। होली का रंग इस बार सिर्फ गुलाल तक सीमित नहीं रहेगा, पुलिस की नजर भी हर रंग पर रहेगी। त्योहार से पहले और ईरान में खामेनेई के मारे जाने की खबरों के बाद लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर चौकसी काफी बढ़ा दी है। साफ कहा गया है कि अगर किसी ने भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो सीधी कार्रवाई होगी। कमिश्नरेट में 24 घंटे की निगरानी के लिए 11 टीमें गठित कर दी गई हैं।

24 घंटे ऑनलाइन निगरानी

पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मुताबिक इंटरनेट मीडिया पर किसी भी तरह के भड़काऊ मैसेज या पोस्ट को गंभीरता से लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर, दोनों संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी क्राइम और पांचों जोन की टीमें मिलकर निगरानी करेंगी।  इसके अलावा साइबर क्राइम सेल हजरतगंज और साइबर थाना गोमतीनगर को भी अलर्ट पर रखा गया है।

ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार

पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर किसी व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट मिलती है तो सिर्फ पोस्ट करने वाला ही नहीं, ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार माना जाएगा। टीमें वाट्सएप, एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगातार नजर रखेंगी। अगर किसी ने उकसाने वाली सामग्री साझा की तो हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इन दफ्तरों से हो रही मॉनिटरिंग

निगरानी के लिए जिन इकाइयों को लगाया गया है, उनमें शामिल हैं-

लखनऊ पुलिस कमिश्नर कार्यालय

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कार्यालय

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध कार्यालय

पुलिस उपायुक्त अपराध कार्यालय

साइबर क्राइम सेल हजरतगंज

साइबर थाना गोमतीनगर

मध्य, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी जोन की टीमें

सड़क पर भी सख्ती

होली के दौरान सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक विभाग ने कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 जारी किया है। डीसीपी ट्रैफिक ने अपील की है कि रंग खेलते समय एंबुलेंस, फायर सर्विस और शव वाहन को रास्ता जरूर दें।

सीसीटीवी से नजर, पीआरवी रहेगी तैयार

लालबाग स्थित कंट्रोल रूम से प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। किसी भी अनहोनी की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर भेजी जाएगी। नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कैमरे की नजर रहेगी। पुलिस का कहना है कि त्योहार की खुशी बनी रहे, लेकिन कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

Related to this topic: