Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

KGMU में सामान्य डॉक्टर कर रहे PM , निरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा

KGMU में सामान्य डॉक्टर कर रहे PM , निरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा

kgmu में सामान्य डॉक्टर कर रहे pm  निरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा

General Doctors are doing PM in KGMU : लखनऊ। राजधानी के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में विशेषज्ञ के बजाय सामान्य डाक्टर पोस्टमार्टम कर रहे हैं। ये खुलासा हुआ है KGMU के नैक मूल्यांकन के लिए आयी टीम के निरीक्षण के दौरान।

नैक मूल्यांकन के लिए केजीएमयू के दौरे पर आई टीम ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि फरेंसिक के विशेषज्ञ डॉक्टर होने के बाद भी सामान्य डॉक्टर हो पोस्टमॉर्टम कर रहे हैं।

नैक टीम के इस सवाल पर केजीएमयू के जिम्मेदारों ने बताया कि गाइडलाइंस के अनुसार पांच साल की प्रैक्टिस के बाद किसी भी डॉक्टर को ड्यूटी पोस्टमॉर्टम हाउस में लगाई जा सकती है। अगर फरेंसिक विशेषज्ञों की ड्यूटी पोस्टमॉर्टम में लगाएंगे तो पढ़ाई बाधित होगी।

केजीएमयू के फरेंसिक विभाग में चार विशेषज्ञ डॉक्टर, चार सीनियर रेजिडेट, 13 जूनियर रेजिडेंट और एक स्पेशियलिस्ट है। नैक टीम ने सवाल उठाया कि फरेंसिक विभाग में पर्याप्त डॉक्टर हैं तो पोस्टमॉर्टम के लिए पीडियाट्रिक, महिला रोग विशेषज्ञ और सामान्य सर्जन जैसे डॉक्टरों की ड्यूटी क्यों लगाई जा रही है। पोस्टमॉर्टम के लिए इनकी ड्यूटी लगाने से मरीजों के इलाज पर भी असर पड़ता है।

Related to this topic: