Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

LPG shortage panic in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में गैस संकट की आहट: छत्तीसगढ़ में सिलेंडर के लिए कतारें, होटलों में 10% सरचार्ज

छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं। होटल-ढाबों में 10% सरचार्ज लगाया जा रहा है और कुछ जगहों पर लकड़ी के चूल्हों पर खाना बन रहा ह


छत्तीसगढ़ में गैस संकट की आहट छत्तीसगढ़ में सिलेंडर के लिए कतारें होटलों में 10 सरचार्ज

Gas Crisis in Chhattisgarh |

रायपुर। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब धीरे-धीरे देश के अंदर भी महसूस होने लगा है। Chhattisgarh के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों की बेचैनी बढ़ती दिख रही है। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, रायगढ़ और जगदलपुर सहित कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइनें लग रही हैं।

कहीं सर्वर बंद होने से बुकिंग नहीं हो पा रही, तो कहीं उपभोक्ता घंटों इंतजार कर रहे हैं। धूप में खड़े लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं-सिलेंडर मिलेगा या नहीं?

 होटलों में बढ़ा 10% सरचार्ज

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने का असर सीधे होटल और ढाबों पर पड़ा है। कई जगहों पर होटल संचालकों ने खाने के बिल में करीब 10 प्रतिशत सरचार्ज जोड़ना शुरू कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्थिति की जानकारी साझा की। कुछ शहरों में तो हालात ऐसे हैं कि होटल संचालक पुराने तरीके पर लौट आए हैं।

लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना

रायगढ़ और जगदलपुर के कई होटल-ढाबों में गैस की जगह अब लकड़ी के चूल्हों पर खाना बन रहा है। वहीं, भिलाई के कुछ होटल संचालकों का कहना है कि मजबूरी में यह तरीका अपनाना पड़ रहा है। एक होटल मालिक ने बताया, 'रोज करीब एक क्विंटल लकड़ी लानी पड़ रही है, खर्च भी बढ़ रहा है… और ये कब तक चलेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता।'

बुकिंग बंद, डिलीवरी में देरी

इस बीच ऑनलाइन और मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुकिंग अस्थायी रूप से बंद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। कई उपभोक्ताओं को बताया गया है कि अगर बुकिंग हो भी जाती है तो सिलेंडर की डिलीवरी में 10 से 12 दिन तक का समय लग सकता है। यही वजह है कि लोग पहले से ही एजेंसियों पर पहुंचने लगे हैं, जिससे भीड़ और बढ़ती जा रही है।

कोयला और लकड़ी की मांग भी बढ़ी

गैस की संभावित किल्लत के बीच रायपुर में कोयला दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। हालांकि कई ग्राहकों ने बताया कि वे कोयला खाना बनाने के लिए नहीं बल्कि प्रेस और दूसरे घरेलू कामों के लिए ले जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल कोयले की कीमत में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन मांग जरूर बढ़ने लगी है।

किल्लत के बीच प्रशासन का दावा 

उधर गैस एजेंसियों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। भिलाई में एचपी गैस के एक मैनेजर के मुताबिक, उनके पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
उनका कहना है कि अचानक बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पहुंचने लगे हैं, जिससे भीड़ बढ़ी है। वहीं भोजराज सिंहा ने भी कहा कि शहर में गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, लोग केवल पैनिक में ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं।

Related to this topic: