Breaking News
  • ईरान संघर्ष के बावजूद 17 मार्च को 44 मध्य पूर्व की उड़ानें चलाएगी एयर इंडिया
  • लोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन वापस
  • श्रीलंका फ्यूल संकट: श्रीलंका ने दफ्तरों में चार दिन काम का नियम लागू किया
  • 47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज से 'नंदा देवी' शिप भी भारत लौटा
  • भारत ने काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की निंदा की
  • बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया: कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले
  • धार भोजशाला विवाद पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जज खुद करेंगे मुआयना

होम > देश

LPG जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई

LPG जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई: 12 हजार छापों में 15 हजार सिलेंडर जब्त, सरकार बोली- सप्लाई में कोई कमी नहीं

देशभर में LPG जमाखोरी के खिलाफ 12,000 छापे, 15,000 सिलेंडर जब्त। सरकार ने कहा- सप्लाई में कोई कमी नहीं, घबराहट में खरीदारी से बचें।


lpg जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई 12 हजार छापों में 15 हजार सिलेंडर जब्त सरकार बोली- सप्लाई में कोई कमी नहीं

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत में एलपीजी गैस की कमी की खबरों ने उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ा दी है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में गैस की सप्लाई पर्याप्त है औ र जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस की जमाखोरी रोकने के लिए देशभर में बड़ा अभियान चलाया है। सरकार के अनुसार 12,000 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 15,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए।पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अफवाहों और कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिशों पर लगाम लगाने के लिए की गई है।

सप्लाई को लेकर सरकार का दावा

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata Sharma ने कहा कि बढ़ती मांग के बावजूद देश में एलपीजी की उपलब्धता पर्याप्त बनी हुई है।उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में घबराहट के कारण एक ही दिन में करीब 70,000 बुकिंग दर्ज की गईं। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक बुकिंग से बचें।

डिजिटल बुकिंग और निगरानी

सरकार के मुताबिक लगभग 94% LPG बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, ‘Delivery Authenticity Code (DAC)’ का पालन 76% तक पहुंच गया है। इससे सप्लाई सिस्टम को पारदर्शी और नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिल रही है।

सप्लाई और लॉजिस्टिक्स अपडेट

अधिकारियों के अनुसार कई राज्यों बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और उत्तराखंड—ने आवश्यक सेवाओं के लिए गैर-घरेलू LPG आवंटन के कदम उठाए हैं। वहीं शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव Rajesh Kumar Sinha ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाज और चालक दल सुरक्षित हैं।

src=https://dx.layout-365.com/Layout365Data/CMSDATA/Admin/Storyimage/370/d526d38c-498b-4b1d-af93-67fcbd925c4914032026212722.avif

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि LPG लेकर आने वाला जहाज ‘नंदा देवी’ कांडला बंदरगाह पर पहुंच चुका है, जिससे सप्लाई और मजबूत होगी।

Related to this topic: