Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

घने कोहरे में भी सुरक्षित रहा राजा भोज एयरपोर्ट का संचालन, विमानों की सफल लैंडिंग

घने कोहरे में भी सुरक्षित रहा राजा भोज एयरपोर्ट का संचालन, विमानों की सफल लैंडिंग

भोपाल में प्रातःकाल घने कोहरे के कारण राजा भोज विमानतल पर दृश्यता न्यूनतम 100 मीटर तक कम हो गई थी।

घने कोहरे में भी सुरक्षित रहा राजा भोज एयरपोर्ट का संचालन विमानों की सफल लैंडिंग

इस स्थिति को देखते हुए विमानन सुरक्षा मानकों के अनुरूप सेफ गार्डिंग प्रक्रिया लागू की गई। इस दौरान सफलतापूर्वक विमानों की लैंडिंग की गई। राजाभोज एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि इस अवधि में आईएमडी, एटीसी एवं संबंधित एयरलाइनों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखा गया, जिससे सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। खराब मौसम की पूर्वानुमानित स्थिति से इंडिगो एयरलाइंस की एक पुणे-भोपाल पुणे उड़ान को रद्द किया गया। दृश्यता में क्रमिक सुधार के पश्चात

विमान परिचालन सुचारू रूप से पुनः प्रारंभ हुआ और प्रातः 08.55 बजे पहली लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई। इसके बाद इंडिगो की उड़ान 6 ई-662 हैदराबाद-आगरा को आगरा में प्रतिकूल मौसम के कारण भोपाल विमानतल पर डायवर्ट किया गया। यह विमान 13.51 बजे सुरक्षित रूप से भोपाल उतरा तथा गंतव्य पर मौसम में सुधार के बाद 15.00 बजे आगरा के लिए रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि भोपाल विमानतल पर कैट-टू प्रणाली की उपलब्धता के कारण कम दृश्यता एवं मौसम संबंधी आपात स्थितियों में सुरक्षित संचालन संभव हो सका। सायं 6 बजे तक कुल 24 विमान मूवमेंट्स के माध्यम से 3,402 यात्रियों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया गया। सभी उड़ान संचालन स्थापित प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षित रूप से किए जा रहे हैं।