Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल-अयोध्यानगर के फ्लैट में चल रहा था ‘लव-जिहाद’, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल-अयोध्यानगर के फ्लैट में चल रहा था ‘लव-जिहाद’, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल-अयोध्यानगर के फ्लैट में चल रहा था ‘लव-जिहाद’ आरोपी गिरफ्तार

अयोध्यानगर स्थित एक फ्लैट में हिंदू युवतियों के साथ मिले मुस्लिम युवक को लेकर भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ‘लव-जिहाद’ का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। संदेही पहले अपना नाम हिंदू बताता रहा, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरी सच्चाई सामने आई।

अयोध्या नगर से दानिश गिरफ्तार

घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे अयोध्यानगर स्थित फ्लैट में हुई। भवानी हिंदू संगठन को सूचनाएं मिल रही थीं कि दानिश खान नाम का युवक नर्सिंग का पाठ्यक्रम कर रहा है। वह शाहजहांनाबाद में रहता है और हिंदू लड़कियों के साथ दोस्ती करके उनके साथ छल कर रहा है।

पढ़ाई के अलावा मैकेनिक का भी काम

जाँच में पाया गया कि वह पढ़ाई के अलावा मैकेनिक का भी काम करता है। संगठन के नेताओं ने उसका पीछा कर फ्लैट पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दानिश खान अपना परिचय दीपक यादव के रूप में देने लगा। हिंदू संगठन के नेताओं ने स्वयं फोन करके पुलिस को भी बुलाया। अयोध्यानगर थाने से महेश लिल्हारे वहां पहुंचे और संगठन से जांच करने की बात कही।

Related to this topic: