Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान

भोपाल, मध्य प्रदेश। लव जिहाद सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं है। यह पूरे देश में फैला है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने यह बयान गुरुवार को दिया है। रामेश्वर शर्मा भोपाल सीरियल रेप केस पर बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि, बेटियों की सुरक्षा करनी पड़ेगी और जिहादी मानसिकता के घुटने और कमर तोड़नी पड़ेगी।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा - "लव जिहाद को यहां एक गंभीर पाप और जघन्य कृत्य बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा में निहित है। दावा किया जाता है कि लव जिहाद सिर्फ भोपाल जैसे शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य और देश में इसका संचालन किया जा रहा है। वक्ता ने इस मुद्दे का संज्ञान लेने के लिए भाजपा सरकार और विशेष रूप से डॉ. मोहन यादव के प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाया गया था।"

"इस घटना में एक या दो नहीं बल्कि सैकड़ों लोग निकालेंगे। मैंने पहले ही सवाल किया था कि, इन लोगों को मकान देने वाला कौन है? इन लड़कियों को मकान तक पहुंचाने वाला कौन है? इन पर सख्त एक्शन होना चाहिए। बड़ी - बड़ी बिल्डिगों पर इन्होंने कब्जा कर रखा है। यह भी बड़ा सवाल है। कोई तो फाइनेंस कर रहा है। अपराधियों को कुचलने की मंशा सरकार की होनी चाहिए।"

"ऐसे तो हम लोग खूब बात करते हैं समाज के उत्थान की लेकिन अपने समाज की बेटियों की रक्षा...हमें यह देखना होगा की हमारे समाज की लड़कियां किसी और धर्म में न जाएं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। हमें इस लव जिहाद को कुचलना पड़ेगा। इन्हें फांसी तक भी पहुंचाने का काम भी हमें करना होगा।"

Related to this topic: