Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

हरदोई में लव जिहाद : 10वीं की छात्रा का हमजा ने 'ब्रेनवॉश' किया

हरदोई में लव जिहाद : 10वीं की छात्रा का हमजा ने 'ब्रेनवॉश' किया

हरदोई में लव जिहाद  10वीं की छात्रा का हमजा ने ब्रेनवॉश किया

स्कूल गेट से अपहरण में 4 पर नामजद रिपोर्ट, कार-अपहृत एक फॉर्म से रिकवर

कोतवाली देहात क्षेत्र में लव जिहाद की घटना सामने आई है। इस बाबत पीड़ित पिता ने हमजा सिद्दीकी पुत्र रहीस (भट्टापुरवा), हुसैन पुत्र हसीब उर्फ छोटे गाजी (अतरौली), आकाश पं. (भट्टापुरवा) और बादल के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट 3 (2) (वी) के साथ धारा 137(2), 87, 127(2), 351 (3) में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। संवेदनशील मामले की जांच डिप्टी एसपी सिटी अंकित मिश्रा करेंगे।

आरोपी फरार तलाश जारी

पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 14 वर्ष 11 माह की बिटिया (10वीं की छात्रा) को गुरुवार सुबह 6:30 बजे शाहजहांपुर रोड स्थित प्रतिष्ठित स्कूल के बाहर से नामजद आरोपियों ने अपहृत कर लिया। चारों आरोपियों ने बिटिया को एक्सयूवी 300 (नंबर यूपी 32 एमवी 9786) में जबरन बैठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। बताया गया कि कोतवाली देहात पुलिस ने पिहानी रोड स्थित एक फार्म से कार और लड़की बरामद कर ली। हालांकि, सभी आरोपी फरार हो गए। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

हमजा बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव

पिता के अनुसार, हमजा कई महीनों से अंजली को परेशान कर रहा था। वह उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालता था, हिंदू धर्म को गाली देता था और धमकी देता था कि बात न मानी तो पूरे परिवार को मरवा दूंगा। अंजली डर के मारे उसके प्रभाव में मुस्लिम धर्म के बारे में बात करते हुए हिन्दू धर्म को खराब बता रही थी। छत या गेट पर खड़ी होती तो हमजा गंदी नजर से घूरता था। बच्ची ने माता-पिता को कई बार शिकायत की थी। बताया गया कि हमजा का पिता कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। कहा गया कि हमजा और उसके साथियों से परिवार को जान का खतरा है।

स्कूल प्रशासन से मिली घटना की सूचना

पिता ने बताया कि बेटी रोज की तरह बस से स्कूल गई थी। बस में अन्य बच्चे भी थे। स्कूल गेट से पहले बस रुक गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी कार में सवार हमजा सिद्दीकी ने इशारे से अंजली को बुलाया। उसके गाड़ी के पास पहुंचने पर हमजा, हुसैन, आकाश पं. और बादल ने धक्का देकर उसे गाड़ी में खींच लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना स्कूल प्रशासन से मिलने पर वे दौड़े-भागे स्कूल पहुंचे। पूरी जानकारी लेकर कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर सौंपी। शाम 5:30 बजे रिपोर्ट दर्ज हुई।

Related to this topic: