Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास भोपाल में 26 जून को होगा लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, सीएम करेंगे सम्मान

मुख्यमंत्री निवास भोपाल में 26 जून को होगा लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, सीएम करेंगे सम्मान

मुख्यमंत्री निवास भोपाल में 26 जून को होगा लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन सीएम करेंगे सम्मान

मध्यप्रदेश। आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर सीएम आवास पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश भर से लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य राजधानी भोपाल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, देश में लोकतंत्र की रक्षा में अनेक सेनानियों ने योगदान दिया है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्रभक्त कारावास गए और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास भोपाल में गुरुवार 26 जून को लोकतंत्र सेनानियों के स्वागत का सौभाग्य मिल रहा है।

प्रदेश में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के परिपालन में बुधवार 25 जून से कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं, जो 25 जून 2026 तक चलेंगे। प्रदेश में 25 जून को इंदौर में विशेष कार्यक्रम के बाद भोपाल में 26 जून को प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि, भारत में 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल को लोकतांत्रिक इतिहास का काला दौर मानते हुए संविधान हत्या दिवस के रूप में अधिसूचित किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 11 जुलाई 2024 को अधिसूचना भी जारी की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत विविध गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में विभिन्न विभाग कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। आपातकाल की अवधि में नागरिक स्वतंत्रता के व्यापक निलंबन, संवैधानिक सुरक्षा उपायों के क्षरणऔर व्यापक उत्पीड़न के दौर को लोकतंत्र पर धब्बा माना गया है।

देश भर में जाएंगी मशाल यात्राएं

नई दिल्ली से प्रारंभ हो रही छह मशाल यात्राएं देश के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करेंगी। निर्धारित कार्यक्रमों में भारत की लोकतांत्रिक परम्परा और इसके आयामों पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं और संगोष्ठियों का आयोजन भी शामिल है। इन गतिविधियों के लिए स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है।

मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

संविधान हत्या दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में 26 जून, 2025 को ग्यारह बजे से प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन हो रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में लोकतंत्र सेनानियों के आगमन पर उनके स्वागत, देश भक्ति के गीत संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

Related to this topic: