Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

आरोपी विजय भाटिया की बढ़ी पुलिस रिमांड, दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी

आरोपी विजय भाटिया की बढ़ी पुलिस रिमांड, दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी

आरोपी विजय भाटिया की बढ़ी पुलिस रिमांड दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी

Police remand of Accused Vijay Bhatia Extended : रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में गिरफ्तार विजय भाटिया की पुलिस रिमांड 12 जून तक बढ़ा दी गई है। ईओडब्ल्यू पहले ही 9 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर चुकी है। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद विजय भाटिया को ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से एक बार फिर रिमांड अवधि बढ़ा दी है।

बीते 1 जून को ACB-EOW ने कारोबारी भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद 1 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। ACB जज के छुट्टी में होने के कारण भाटिया को पल्लवी तिवारी की कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि EOW की टीम ने दुर्ग-भिलाई में भाटिया के कई ठिकानों पर छापा मारा था। बताया जा रहा है की, छापेमारी की कार्रवाई के दौरान टीम के महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।

भाटिया के घर वालों से की पूछताछ बीते दिन रविवार को ACB-EOW की अधिकारी दो गाड़ियों में विजय भाटिया के घर पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों घर के अंदर और बाहर तलाशी ली इसके बाद घर वालों से लगभग दो से तीन घंटे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों के साथ महिला पुलिस भी मौजूद रही। भाटिया के घर पर 2 साल पहले ED ने छापेमारी की थी, तब से वह फरार चल रहा था। लंबे समय बाद EOW की गिरफ्त में आया है।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 12 दिन पहले ACB और EOW ने 39 जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें दुर्ग-भिलाई के अलावा धमतरी और महासमुंद में ये कार्रवाई की गई। छापेमारी में 90 लाख रुपए की राशि, सोना-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए।


Related to this topic: