Breaking News
  • यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत, बोलेरो और कार ट्रक-ट्राले से टकराईं
  • उत्तराखंड: विधि-विधान के साथ आज खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट
  • भारत के साथ जल्द सबमरीन डील साइन कर सकता जर्मनी: रक्षा मंत्री
  • तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की वोटिंग
  • बंगाल: ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने की आचार सहिंता उल्लंघन की शिकायत
  • बारामती: वोट डालने से पहले डिप्टी CM सुनेत्रा ने अजित पवार के स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Lenskart Row: Dhirendra Shastri Reacts Strongly

नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, बेटा गड़बड़ हो गए हो तुम, सुधर जाओ

लेंसकार्ट विवाद पर पं. धीरेंद्र शास्त्री की कड़ी प्रतिक्रिया। तिलक और मंगलसूत्र पर कथित पाबंदी को लेकर बयान, कंपनी और पक्षों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं।


नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले बेटा गड़बड़ हो गए हो तुम सुधर जाओ

लेंसकार्ट के तिलक-मंगलसूत्र पाबंदी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री 

प्रयागराज में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा के दौरान लेंसकार्ट कंपनी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एक कंपनी है उसका नाम लेंसकार्ट है, उसने बोला है अपनी कंपनी के वर्करों को कि हमारे यहां कोई तिलक लगा के नहीं आ सकता, मंगलसूत्र पहन के नहीं आ सकता, सिंदूर लगा के नहीं आ सकता...।

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने स्थानीय भाषा में कहा कि ठटरी के बरे ! नक्कटा ! तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है? आगि के लगे ! तेरो कक्का को भारत है का? हां! हमारे तो बाप का भारत है। हां! जिनको तिलक से, चंदन से, वंदन से, राम से, श्याम से, हनुमान से, बाबा बागेश्वर से दिक्कत हो, वो पतली गली लाहौर खिसक लें। पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा 21 से 23 अप्रैल तक चलेगी। बता दें, लेंसकार्ट विवाद कंपनी द्वारा तिलक, सिंदूर और मंगलसूत्र जैसे धार्मिक प्रतीकों पर पाबंदी के दावे से जुड़ा है।

आज मंगलसूत्र पर उंगली उठाई, कल सनातन पर उठाएंगे

पं. धीरेंद्र ने कहा कि हम एक बात हिंदुओं से कहे, कथा शुरू करने के पहले... आज उन्होंने तुम्हारे मंगलसूत्र पर उंगली उठाई, तिलक पर उंगली उठाई, कल तुम्हारी बिरादरी पर उंगली उठाएंगे, तुम्हारे सनातन पर उंगली उठाएंगे, तुम्हारे बच्चों पर उंगली उठाएंगे। यदि हम एकजुट नहीं होंगे, तो वो कल हमारी गीता-रामायण पर भी उंगलियां उठाएंगे, इसलिए हम सबको संगम से एक बात सीखनी है। जैसे संगम में तीन नदियां मिलकर महासंगम बनता है, ऐसे ही हम सब जातियों को छोड़कर हिन्दू होकर एकता का परिचय दें।


 

Related to this topic: