Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR के लिए सुप्रीम कोर्ट में वकील ने की CJI से बहस

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR के लिए सुप्रीम कोर्ट में वकील ने की CJI से बहस

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ fir के लिए सुप्रीम कोर्ट में वकील ने की cji से बहस

नई दिल्ली। जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR के लिए सुप्रीम कोर्ट में वकील ने की CJI से बहस कर ली। स्थिति यह बन गई कि, जस्टिस बीआर गवई को कहना पड़ा कि, आप हमें हुक्म नहीं दे सकते।

सुप्रीम कोर्ट के वकील मैथ्यू नेदुम्परा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज, जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR के लिए याचिका दायर की है। आज (सोमवार) उन्होंने याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि माई लॉर्ड यह मेरी तीसरी याचिका है।

जस्टिस गवई ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'आप क्या चाहते हैं, क्या हम आपकी याचिका को अभी डिसमिस करें।'

मैथ्यू नेदुम्परा बोले - माई लॉर्ड, इसे डिसमिस नहीं किया जा सकता! FIR तो दर्ज होनी ही चाहिए । लगता है 'वर्मा' भी यही चाहते हैं। इस मामले में FIR दर्ज होनी चाहिए।

जस्टिस गवई ने कहा, 'आप उन्हें ऐसे कैसे संबोधित कर सकते हैं। क्या वो आपके फ्रेंड हैं?..वो अभी भी एक सम्मानित जज हैं। शिष्टाचार मत भूलिए।'

नेदुम्परा ने जब जवाब दिया कि, 'मुझे नहीं लगता कि उनके लिए इसकी जरूरत है। उन्होंने ऐसा कोई महानता का काम नहीं किया है। मामले को लिस्ट करना होगा।' तो जस्टिस गवई ने कहा - आप हमें हुक्म नहीं दे सकते हैं।

दरअसल, जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली आवास से भारी मात्रा में जले हुए नोट मिले थे। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया गया। एक जांच कमेटी बनी। जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने बचाव में यह तक कह दिया कि, उनके घर में नोट मिलने का यह मतलब नहीं है कि, वो उनके हैं।

अब लोकसभा के मानसून सेशन में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाए जाने की तैयारी है।

Related to this topic: