Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

दो ट्रेन कैंसिल और 4 शॉर्ट टर्मिनेट, तीन दिन से कर्मचारी हटा रहे मलवा

दो ट्रेन कैंसिल और 4 शॉर्ट टर्मिनेट, तीन दिन से कर्मचारी हटा रहे मलवा

दो ट्रेन कैंसिल और 4 शॉर्ट टर्मिनेट तीन दिन से कर्मचारी हटा रहे मलवा

Landslide on Railway Line : जगदलपुर। किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भारी बारिश की वजह से एक जुलाई को लैंड स्लाइड हो गया है। इस मलवे को बीते तीन दिनों से कई मजदूरों द्वारा हटाया जा रहा है लेकिन अभी तक मलवा हट नहीं सका है। इसकी वजह से छह ट्रेन प्रभावित हुई है। इनमें से दो ट्रेन रद्द हुई जबकि चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश की वजह से कोरापुट-किरंदुल लाइन में मल्लीगुड़ा-जड़ती स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड हुआ है। जिसकी सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक से मलबा हटाने का काम शुरू करवाया। फिलहाल मलबा हटाने की कोशिश जारी है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि, लैंड स्लाइड की वजह से किरंदुल और जगदलपुर से चलने वाली कुल 6 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। आज शुक्रवार की सुबह तक 60 से 70 प्रतिशत मलबा हटा लिया गया है। अब मार्ग पूरी तरह से क्लियर करने के लिए 12 से 24 घंटे का समय और लग सकता है।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। जगदलपुर-भुवनेश्वर हिराखंड एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

विशाखापट्टनम-किरंदुल और किरंदुल विशाखापट्टनम ट्रेन विशाखापट्टनम से सिर्फ अरकू तक चलेगी। अरकू से किरंदुल तक ट्रेन रद्द रहेगी।

किरंदुल-विशाखापट्टनम और विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस ट्रेन कोरापुट तक ही चलेगी। यहां से किरंदुल के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।

हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट तक चलेगी। कोरापुट से आगे जगदलपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी।

शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जगदलपुर-पुरी और पुरी-जगदलपुर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन को कोरापुट तक ही चलाया जाएगा। जगदलपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी। 


Related to this topic: