Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने 5 शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या हुई 35

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने 5 शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या हुई 35

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने 5 शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 35 हुई। टीम कर रही निगरानी।


कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने 5 शावकों को जन्म दिया भारत में चीतों की संख्या हुई 35

 श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ भारत में जन्मे चीता शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जबकि कूनो में कुल चीता आबादी अब 35 पहुंच गई है। वन्यजीव विशेषज्ञ इसे देश की चीता संरक्षण यात्रा की महत्वपूर्ण सफलता मान रहे हैं।

  मुख्यमंत्री ने साझा की जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खुशखबरी को साझा किया। उन्होंने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और वन विभाग, वन कर्मचारियों तथा पशु चिकित्सकों की अथक मेहनत और प्रयासों की सराहना की।

कूनो नेशनल पार्क में लगातार मिल रही सफलताएं वन्यजीव संरक्षण में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव




 


  कूनो का वर्तमान स्थिति

  • पहले कूनो में 27 चीते मौजूद थे।

  • नए शावकों के जन्म के बाद अब संख्या 32 हो गई है।

  • पूरे भारत में पैदा हुए शावकों की संख्या 24 और कुल चीता आबादी 35 हो गई है।

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह उपलब्धि उचित निगरानी, वैज्ञानिक प्रबंधन और समर्पित टीमवर्क का परिणाम है।

  डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

डीएफओ आर. थिरूकुरल ने बताया कि आशा और उसके सभी शावक स्वस्थ्य हैं। कूनो के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य और व्यवहार की निगरानी कर रही है। कूनो में चीता पुनर्स्थापना परियोजना सही दिशा में आगे बढ़ रही है और मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण का मजबूत केंद्र बनता जा रहा है।


Related to this topic: