Breaking News
  • मोदी कैबिनेट ने ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
  • दो दिन में चांदी 16 हजार उछली, 2.67 लाख/किलो के पार; सोना भी 5 हजार चढ़कर 1.60 लाख रुपए हुआ
  • 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा पर कनाडा का शिकंजा, नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
  • मप्र सीएम का बड़ा ऐलान: उड़द पर 600 रुपए बोनस, ‘भगोरिया’ को मिलेगा राष्ट्रीय पर्व का दर्जा
  • छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 'संकल्प' थीम में किसानों-बेटियों को बड़ी सौगात
  • उमा भारती के परिजन को हाइड्रोजन-बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस से शिकायत
  • 'सेवा तीर्थ'में PM मोदी की पहली कैबिनेट में नई पहल: हर मंत्री को सुनानी होगी एक 'गुड न्यूज'

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

कोरिया में ACB की ट्रैप कार्रवाई

केस से बचाने चौकी प्रभारी ने मांगे थे 50 हजार, 25 हजार लेते ACB ने दबोचा तो उड़े होश

भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच एजेंसी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है।पोड़ी चौकी प्रभारी को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। ग्रामीण को केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार मांगे गए थे।


केस से बचाने चौकी प्रभारी ने मांगे थे 50 हजार 25 हजार लेते acb ने दबोचा तो उड़े होश

ASI Caught Taking Bribe |

कोरियाः छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगुजा एसीबी की टीम ने पोड़ी चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि ग्रामीण को केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगे गए थे। फिलहाल 25 हजार रुपये लेते समय ट्रैप कर गिरफ्तारी की गई है। चौकी में पदस्थ एक एएसआई को भी हिरासत में लिया गया है।

केस में फंसाने की धमकी, फिर मांगी रकम

जानकारी के अनुसार, पोड़ी चौकी प्रभारी एसआई अब्दुल मुनाफ ने ग्राम कदम बहरा निवासी सत्येंद्र प्रजापति को एक मामले में फंसाने की चेतावनी दी। बाद में मामले से बचाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत सरगुजा एसीबी से की। प्राथमिक जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।

ऐसे बिछाया गया जाल

मंगलवार को एसीबी की टीम बचरा-पोड़ी पहुंची। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 25 हजार रुपये दिए गए और तय योजना के मुताबिक चौकी के भीतर भेजा गया। जैसे ही चौकी प्रभारी ने रकम ली, शिकायतकर्ता ने तय संकेत दिया। इशारा मिलते ही एसीबी की टीम अंदर पहुंची और एसआई अब्दुल मुनाफ को मौके पर ही पकड़ लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।

एएसआई भी हिरासत में, भूमिका की जांच

कार्रवाई के दौरान चौकी में तैनात एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को भी हिरासत में लिया गया। हालांकि एसीबी अधिकारियों ने उनकी भूमिका को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए अंबिकापुर स्थित एसीबी कार्यालय लाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

Related to this topic: