Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

ACB ने RES अधिकारी को रिश्वत में पकड़ा

बलौदा बाजार में ACB की रेड: 25 हजार रिश्वत लेते RES एसडीओ रंगे हाथ गिरफ्तार

बलौदाबाजार में एसीबी ने 25 हजार रिश्वत लेते RES एसडीओ को रंगे हाथ पकड़ा, विभाग में मचा हड़कंप।


बलौदा बाजार में acb की रेड 25 हजार रिश्वत लेते res एसडीओ रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB Raid Action |

बलौदा बाजारः एंटी करप्शन ब्यूरो ने बलौदाबाजार जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जनपद पंचायत पलारी के रूरल इंजीनियरिंग सर्विसेज (RES) विभाग में छापा मारा है। यहां के एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद पूरे जनपद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

शिकायत के बाद बिछाया जाल

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत भवानीपुर के उप सरपंच फागु सेन ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत करते हुए पीड़ित ने आरोप लगाया था कि मुरूम समतलीकरण कार्य के भुगतान के एवज में एसडीओ ने एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। प्रारंभिक सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी ने 25 हजार रुपये की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।

हाल ही में हुआ था प्रमोशन

बताया जा रहा है कि गोपाल कृष्ण शर्मा का कुछ समय पहले ही प्रमोशन हुआ था और वे पलारी जनपद पंचायत के RES विभाग में पदस्थ थे। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विभाग में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद RES विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से जुड़े निर्माण और विकास कार्यों में भुगतान तथा माप पुस्तिका (एमबी) को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि किसी भी शिकायत पर पहले गोपनीय सत्यापन किया जाता है, उसके बाद ही ट्रैप की कार्रवाई होती है। इस ताजा कदम को विभागीय भ्रष्टाचार पर कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Related to this topic: