Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

सुकमा IED ब्लास्ट में कोंटा एडिशनल SP आकाश राव शहीद, कोंटा TI और SDOP घायल

सुकमा IED ब्लास्ट में कोंटा एडिशनल SP आकाश राव शहीद, कोंटा TI और SDOP घायल

सुकमा ied ब्लास्ट में कोंटा एडिशनल sp आकाश राव शहीद कोंटा ti और sdop घायल

Konta Additional SP Akash Rao Martyred in Sukma IED Blast : सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए माओवादियों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने पुलिस ऑफिसर की गाड़ी को IED ब्लास्ट कर उड़ाया है। आईडी ब्लास्ट में कोंटा एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए हैं। IG बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि, यह हादसा कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर दोंद्रा के पास हुआ है। इस IED ब्लास्ट हादसे में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एडिशनल एसपी आकाश राव को घायल अवस्था में कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलापल्ली की ओर से नए कैंप स्थापना कर कोंटा लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस ब्लास्ट में कोंटा TI और SDOP घायल बताये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, ब्लास्ट में थाना प्रभारी सोनल घायल हुए हैं। उनको कोंटा जिला अस्पताल लाया गया है, जहां से डॉक्टर्स ने उन्हें रायपुर रेफर करने की बात कही है। एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे 2014 बैच के डीएसपी थे। उन्हें एएसपी के लिए प्रमोट किया गया था। महासमुंद में भी वें ASP की जिम्मेदारी निभा चुके है। इसके साथ राजधानी रायपुर में भी काम कर चुके है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, एएसपी सुकमा आकाश राव गिरिपंजे कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास आईईडी विस्फोट में घायल होने के बाद शहीद हो गए। वह एक बहादुर जवान थे और उन्हें कई वीरता पुरस्कार दिए गए थे। यह हमारे लिए दुखद क्षण है। तलाशी और अभियान शुरू कर दिया गया है।  

Related to this topic: