Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

नायडू और नीतिश की टांगों पर चल रही केंद्र की मोदी सरकार - खड़गे

नायडू और नीतिश की टांगों पर चल रही केंद्र की मोदी सरकार - खड़गे

नायडू और नीतिश की टांगों पर चल रही केंद्र की मोदी सरकार - खड़गे

Congress Kisan Jawan Constitution Public Meeting : रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा है। सोमवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान, जवान और संविधान जनसभा को संबोधित करते हुए खडग़े ने मोदी सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी दो टांगों से चल रहे हैं। एक टांग आंध्र की टीडीपी है और दूसरी बिहार के नीतीश कुमार। इनमें से कोई भी हिली तो मोदी जी गिर जाएंगे। खडग़े ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर भी हमला बोला, कहा कि साय मोदी और शाह के इशारों पर उठते-बैठते हैं। 

 

बरसते पानी के बीच हुई इस सभा में खडग़े ने केंद्र सरकार पर भय और झूठ फैलाकर देश पर राज करने का आरोप लगाया। खडग़े ने कहा कि ये लोग हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने और डराने का काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है, मर-मिटने को तैयार हैं। राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए खडग़े ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं, उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। 67 नई शराब की दुकानें खोल दीं और नकली शराब बेचने का धंधा शुरू कर दिया।

28 में फिर लड़नी है 2018 वाली लड़ाई

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2028 में फिर से वैसी ही लड़ाई लडऩी है जैसी 2018 में लड़ी थी। मैं आज की बारिश में भी यहां आए कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। यही कांग्रेस की असली ताकत है।

 

सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे: बैज

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम इस सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। गोली खानी पड़े तो भी कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। सरकार बस्तर की जमीन उद्योगपतियों को बेच रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता त्रस्त। 

Related to this topic: