Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP ने चौथे स्थान पर किया कब्जा, शूटिंग और हॉकी में मिली शानदार सफलता

MP ने चौथे स्थान पर किया कब्जा, शूटिंग और हॉकी में मिली शानदार सफलता

mp ने चौथे स्थान पर किया कब्जा शूटिंग और हॉकी में मिली शानदार सफलता

Khelo India Youth Games 2025: बिहार में 4 मई से शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। शनिवार को शॉटगन शूटिंग में राज्य को एक और कांस्य पदक मिला, जिससे मध्य प्रदेश की कुल पदक संख्या 20 हो गई। अब तक राज्य ने 9 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है।

शूटिंग में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन

खेल अकादमी की ओश्मि श्रीवास ने स्कीट शूटिंग (महिला वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। अब तक शूटिंग में मध्यप्रदेश को 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 7 पदक मिल चुके हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ प्रदेश ने शूटिंग खेल में ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

हिमाचल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची म.प्र. महिला हॉकी टीम

महिला हॉकी में मध्यप्रदेश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को खेले गए लीग मुकाबले में म.प्र. की महिला टीम ने हिमाचल प्रदेश को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस बेहतरीन जीत के साथ टीम ने अपने पूल में टॉप पोजिशन हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

खेल मंत्री ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई

प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना की और सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ी देशभर में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है।” 

Related to this topic: