Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

खंडवा रेप केस पर कांग्रेस ने किए सरकार से तीखे सवाल, विक्रांत भूरिया बोले - कानून व्यवस्था बेलग

खंडवा रेप केस पर कांग्रेस ने किए सरकार से तीखे सवाल, विक्रांत भूरिया बोले - कानून व्यवस्था बेलगाम

खंडवा रेप केस पर कांग्रेस ने किए सरकार से तीखे सवाल विक्रांत भूरिया बोले - कानून व्यवस्था बेलगाम

Khandwa Rape Case : मध्यप्रदेश। खंडवा में हुए रेप केस को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। पीड़िता की मौत हो गई है और पुलिस - प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। वहीं इस मामले पर आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन विक्रांत भूरिया ने कहा है कि, 'कानून व्यवस्था बेलगाम हो गई है।'

विक्रांत भूरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा - "आज हमारे देश में जिस तरह के जघन्य अपराध हो रहे हैं, उसे देखकर हमारी रूह कांप जाती है। खंडवा में एक ऐसी घटना हुई है, जिसमें एक 45 साल की आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। आरोपियों ने शराब के नशे में महिला के प्राइवेट पार्ट में सरिया डालकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे पीड़ित महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।"

"जब डॉक्टरों ने महिला का पोस्टमॉर्टम किया तो वे भी ऐसा भयावह अपराध देखकर दंग रह गए। मध्य प्रदेश के खंडवा में ये अपराध सामने आया है, लेकिन प्रशासन मौन बैठा है। हमारा सीधा सवाल सरकार से है - क्या मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम हो गई है? जब मुख्यमंत्री ही गृह मंत्री हैं तो क्या ऐसी घटनाएं होनी चाहिए? मोहन यादव के CM बनने के बाद से बलात्कार की घटनाएं 18% तक बढ़ गई हैं।"

"आदिवासी महिलाओं के साथ अपराध के मामले में ये आंकड़ा 26% तक जा पहुंचा है। राज्य की BJP सरकार का शराब माफियाओं और अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। मध्य प्रदेश रेप कैपिटल और शराब कैपिटल बनता जा रहा है।"

खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 45 वर्षीय महिला के साथ रेप की वारदात हुई। महिला अपने पड़ोस के ही एक घर में बेहोशी की हालत में मिली थी और उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी। डॉक्टरों की शुरुआती रिपोर्ट में महिला के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि होती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।