Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > प्रदेश

Keshav Maurya Helicopter Emergency Landing

हवा में धुआं, अचानक बंद हुआ डिस्प्ले… डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग। 2000 फीट की ऊंचाई पर डिस्प्ले बंद हुआ और केबिन में धुआं भर गया, पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई।


हवा में धुआं अचानक बंद हुआ डिस्प्ले… डिप्टी cm केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

file Photo |

 शनिवार सुबह लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने वाले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya के हेलिकॉप्टर को बीच आसमान में ही वापस लौटना पड़ा। करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया और केबिन में धुआं भरने लगा। पायलट ने हालात को भांपते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। कुछ मिनटों की चिंता के बाद हेलिकॉप्टर को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। 

2000 फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी गड़बड़ी

जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर लखनऊ के ला मार्टिनियर स्कूल ग्राउंड से सुबह उड़ा था। यह ग्राउंड उनके सरकारी आवास के पास ही है। हेलिकॉप्टर में कुल 6 लोग सवार थे दो पायलट, एक सलाहकार, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी। उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद, जब हेलिकॉप्टर लगभग 2000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुका था, तभी कॉकपिट का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। पायलट को कुछ ही सेकंड में महसूस हुआ कि तकनीकी समस्या गंभीर है, और तभी हेलिकॉप्टर के अंदर हल्का धुआं भी भरने लगा। स्थिति देखते हुए पायलट ने तुरंत लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

बछरावां तक पहुंच चुका था हेलिकॉप्टर

उस वक्त तक हेलिकॉप्टर लखनऊ से करीब 50 किलोमीटर दूर बछरावां इलाके के पास पहुंच चुका था। एटीसी से अनुमति मिलते ही पायलट ने हेलिकॉप्टर को वापस लखनऊ की ओर मोड़ दिया। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले से ही फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को अलर्ट कर दिया गया था। करीब 11:15 बजे हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित लैंडिंग की। हालांकि लैंडिंग तक केबिन में काफी धुआं भर चुका था, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया था। 

सभी लोग सुरक्षित, तुरंत बाहर निकाला गया

लैंडिंग के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत सभी छह लोगों को सुरक्षित हेलिकॉप्टर से बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर उड़ान के दौरान डिस्प्ले क्यों बंद हुआ और धुआं कैसे भर गया। 

दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना

घटना के बाद कुछ देर की जांच और सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद केशव मौर्य दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हो गए। कौशांबी में उन्हें दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करना है, जहां पहले से प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे। 

पहले भी आ चुकी है तकनीकी खराबी

जिस हेलिकॉप्टर में यह घटना हुई, वह उत्तर प्रदेश सरकार का है और इसकी जिम्मेदारी नागरिक उड्डयन विभाग के पास है। सूत्र बताते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब डिप्टी सीएम के हेलिकॉप्टर में तकनीकी समस्या आई हो। इससे पहले भी तीन बार उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की शिकायत सामने आ चुकी है। अब इस ताजा घटना के बाद हेलिकॉप्टर की सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। 

Related to this topic: