Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

हरदा जेल से छूटे करनी सेना अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर, बोले - ये लड़ाई आक्रोशित होकर नहीं लड़ी जाएग

हरदा जेल से छूटे करनी सेना अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर, बोले - ये लड़ाई आक्रोशित होकर नहीं लड़ी जाएगी

हरदा जेल से छूटे करनी सेना अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर बोले - ये लड़ाई आक्रोशित होकर नहीं लड़ी जाएगी

Harda News : मध्यप्रदेश। करनी सेना अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सोमवार सुबह हरदा जेल से छूट गए हैं। उन्होंने कहा है कि, हमने प्रशासन का अन्याय सहा है। छात्रावास में घुसकर भी मारपीट की गई...मैं अपील करता हूं कि, जब तक सभी लोग छूट नहीं जाते तब तक कोई भी हरदा न आए। एक नई तारिख तारीख निकाली जाएगी उसके बाद यह आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। जब तक के लिए सभी शांति बनाए रखें।

बताया जा रहा है कि, जीवन सिंह शेरपुर के साथ - साथ कृष्णा अजय पाल, राहुल और नेपाल सिंह को सशर्त रिहा किया गया है। चारों की रिहाई एसडीएम कुमार शानू देवड़िया की मौजूदगी में हुई। यह भी बताया जा रहा है कि, पुलिस ने करनी सेना के कार्यकर्ताओं को रिहा करना शुरू कर दिया है ताकि शांति बहाल हो सके।

जीवन सिंह शेरपुर को इस शर्त पर रिहा किया गया है कि, वे हरदा में कोई और आंदोलन या प्रदर्शन नहीं करेंगे। उनसे लिखित में यह लिया गया है और उन्हें हरदा की सीमा के बाहर छोड़ा गया है। शाम तक उनके साथ गिरफ्तार किए गए 50 से अधिक करनी सेना के लोगों को छोड़ दिया जाएगा।

पुलिस द्वारा रविवार को हरदा में प्रदर्शन कर रहे करनी सेना के लोगों पर लाठीचार्ज की गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इसकी निंदा की थी। दिग्विजय सिंह सोमवार को हरदा पहुंचेंगे उनके साथ राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना भी हरदा आ रहे हैं।

क्यों कर रहे थे करनी सेना के लोग प्रदर्शन :

दरअसल, करनी सेना के पदाधिकारी आशीष राजपूत से हीरा खरीद के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी। 18 लाख की इस धोखाधड़ी के लिए आशीष राजपूत ने विकास लोधी और मोहित वर्मा पर केस किया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए विकास लोधी और मोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को जब पुलिस आरोपियों को लेकर कोर्ट जा रही थी तब करनी सेना के लोग इकट्ठे हुए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर मामले को कंट्रोल में लाने की कोशिश की।

Related to this topic: