Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश

देश में फिर प्लेन हादसाः विजयवाड़ा में प्राइवेट ट्रेनी विमान क्रैश, पायलटों ने कूदकर बचाई जान

देश में फिर प्लेन हादसाः विजयवाड़ा में प्राइवेट ट्रेनी विमान क्रैश, पायलटों ने कूदकर बचाई जान

कर्नाटक राज्य के विजयपुरा में रेड बर्ड एविएशन का ट्रेनी विमान खेत में क्रैश हो गया। ईंधन कमी से इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ। दोनों पायलट सुरक्षित।


देश में फिर प्लेन हादसाः विजयवाड़ा में प्राइवेट ट्रेनी विमान क्रैश पायलटों ने कूदकर बचाई जान

वियजवाड़ा। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। बालेश्वर क्षेत्र के मंगलुरु गांव में एक प्राइवेट ट्रेनी प्लेन खेत में क्रैश हो गया। राहत की बात यह रही कि जमीन पर गिरने से पहले ही दोनों पायलट विमान से इजेक्ट कर गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ईंधन की कमी से करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार यह विमान रेड बर्ड एविएशन का था, जो कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान ईंधन कम हो जाने के कारण पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। यह विमान वर्ष 1975 में निर्मित बताया गया है।

रेड बर्ड एविएशन का ट्रेनी एयरक्राफ्ट

हादसे का शिकार हुआ विमान सेसना 172 मॉडल का था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-EUC (MSN-17265717) है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने बेलगावी एयरपोर्ट से करीब 100 किलोमीटर पूर्व बागलकोट के पास खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की।

कौन थे विमान में सवार पायलट

विमान के मुख्य पायलट कैप्टन कुणाल मल्होत्रा थे। वह रेडबर्ड एविएशन में असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर (AFI) के पद पर कार्यरत हैं। ट्रेनी पायलट की पहचान गौतम शंकर पीआर के रूप में हुई है। कैप्टन मल्होत्रा के पास 734 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

विमान की फिटनेस और वैधता पर सफाई

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विमान का एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (ARC) 1 अगस्त 2025 को जारी किया गया था, जो 3 अगस्त 2026 तक वैध है। यानी तकनीकी रूप से विमान उड़ान के लिए फिट था।

DGCA और AAIB करेंगे जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि पूरे मामले की जांच DGCA और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) द्वारा की जाएगी, ताकि हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

Related to this topic: