Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

कांकेर: कनवर्जन को लेकर बवाल, प्रार्थना सभा के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

कांकेर: कनवर्जन को लेकर बवाल, प्रार्थना सभा के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

कांकेर कनवर्जन को लेकर बवाल प्रार्थना सभा के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र में कनवर्जन को लेकर विवाद हो गया। देवडोंगर गांव में सुखदर मंडावी के घर आयोजित प्रार्थना सभा के खिलाफ रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और सभा को बंद करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

ग्रामीणों की नाराजगी

ग्रामीणों का आरोप है कि मिशनरियों द्वारा प्रलोभन देकर लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जिससे उनकी पारंपरिक मान्यताएं और मूल संस्कृति खतरे में हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में आकर लोगों को भ्रमित करने की अनुमति नहीं देंगे।

मिशनरी गतिविधियों को रोकने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और मिशनरियों की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी सूचित किया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसी गतिविधियों को रोका नहीं गया तो वे भविष्य में और भी उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी जारी है।