Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Kailash Praises Digvijaya

'दिग्विजय सिंह ब्रिलियंट नेता हैं', BJP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों बोले- युवाओं को उनसे सीखना चाहिए

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अयोध्या पदयात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 80 साल की उम्र में ऐसा करना प्रेरणादायक है और कांग्रेस के युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए।


दिग्विजय सिंह ब्रिलियंट नेता हैं bjp मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों बोले- युवाओं को उनसे सीखना चाहिए

kailash Vijayvargiya Praise Digvijay Singh |

इंदौर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की अयोध्या पदयात्रा की सराहना करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में धार्मिक पदयात्रा करना स्वागत योग्य कदम है और आज की युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह आज भी सक्रिय और ब्रिलियंट नेता हैं। उनके मुताबिक राजनीति में जमीन से जुड़े रहने का जो संदेश दिग्विजय सिंह दे रहे हैं, वह युवा नेताओं के लिए सीखने जैसा है।

युवाओं को दिया जमीन से जुड़ने का संदेश

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज कई नेता हवाई जहाज, कार या साइकिल पर रील बनाने में व्यस्त रहते हैं, जबकि 80 साल की उम्र में भी दिग्विजय सिंह पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में सक्रिय रहने के लिए जनता के बीच जाना जरूरी है और युवा नेताओं को इस बात से सीख लेनी चाहिए।

संघ के दिए निमंत्रण लेकर कही यह बात

दिग्विजय सिंह की पदयात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि इस पर फैसला आरएसएस स्वयं करेगा। उन्होंने इस विषय पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी करने से इनकार किया।

जीतू पटवारी पर भी कसा तंज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े विवाद पर विजयवर्गीय ने सीधे प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान 'पेड़ लगाओ, पानी बचाओ' अभियान पर है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे जीतू पटवारी को पत्र लिखकर कांग्रेस से भी इस अभियान में शामिल होने का आग्रह करेंगे।

पुराने घटनाक्रम का भी किया जिक्र

विजयवर्गीय ने हल्के अंदाज में कहा कि पिछली बार जब वे कांग्रेस नेता को किसी कार्यक्रम का निमंत्रण देने गए थे, तब उनका प्रदेश अध्यक्ष पद ही चला गया था। इसी वजह से इस बार वे व्यक्तिगत रूप से जाने के बजाय पत्र भेजेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के बाद सरकार नशे के खिलाफ अभियान को भी आगे बढ़ाएगी।

Related to this topic: