Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के 29वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के 29वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के 29वें चीफ जस्टिस राज्यपाल ने दिलाई शपथ

MP High Court Chief Justice : मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। शपथ के बाद संजीव सचदेवा MP हाई कोर्ट के 29वें चीफ जस्टिस बन गए हैं।

संजीव सचदेवा मूल रूप से दिल्ली हाईकोर्ट के जज थे। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में उनका तबादला 30 मई 2024 को किया गया था। 9 जुलाई 2024 से 24 सितंबर 2024 तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्य कर चुके हैं।

तीन - तीन विषयों से स्नातक हैं जस्टिस संजीव सचदेवा

1982 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड, नई दिल्ली से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

1985 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक (ऑनर्स कोर्स) में

स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

01 अगस्त, 1988 को दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए।

1995 में बने थे वकील

जून 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वकील के रूप कार्य शुरू किया। इसी साल उन्हें एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड परीक्षा में दूसरा पुरस्कार मिला था। 20 साल के बाद 18 मार्च 2015 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। इसके पहले 17 अप्रैल, 2013 से दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में भी काम किया था।

Related to this topic: