Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Jitu Patwari Viral Video Sparks BJP Attack

पटवारी ने भगवान के फोटो लगे दुपट्टे नीचे फेंके, जीतू पटवारी पर बीजेपी हमलावर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का धार्मिक दुपट्टा फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने उन पर सनातन और किसानों के अपमान का आरोप लगाया। मामले ने मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा दी है।


पटवारी ने भगवान के फोटो लगे दुपट्टे नीचे फेंके जीतू पटवारी पर बीजेपी हमलावर

उज्जैन। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में पटवारी को एक कार्यक्रम के दौरान भगवान राधा-कृष्ण के चित्र वाले दुपट्टे हाथ में लेने और बाद में उन्हें नीचे फेंकते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला है।

किसान सम्मान कार्यक्रम का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार मंगलवार को इंदौर से मंदसौर जाते समय जीतू पटवारी कुछ समय के लिए उज्जैन जिले के उन्हेल क्षेत्र में आयोजित किसान कांग्रेस के सम्मान कार्यक्रम में रुके थे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किसान पटवारी को ‘श्री राधे’ अंकित तथा राधा-कृष्ण के चित्र वाला दुपट्टा भेंट करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पटवारी ने दुपट्टा हाथ में लेने के बाद पहले से गले में मौजूद एक अन्य धार्मिक दुपट्टा भी उतार दिया और दोनों दुपट्टों को नीचे लोगों की ओर फेंक दिया।

बीजेपी ने साधा निशाना

वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने इसे सनातन आस्था और किसानों के सम्मान से जोड़ते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी Vivek Gupta ने कहा कि जीतू पटवारी का यह व्यवहार न केवल अमर्यादित है बल्कि किसानों और सनातन परंपरा का भी अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक प्रतीकों और श्रद्धा से जुड़े दुपट्टे को सार्वजनिक रूप से इस तरह फेंकना करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। विवेक गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और संवेदनशीलता अपेक्षित होती है।

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के बाद बढ़ा राजनीतिक विवाद

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में मुख्यमंत्री Mohan Yadav और जीतू पटवारी के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी चर्चा में रही है। वायरल वीडियो में पटवारी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि, "मोहन भैया मुझे गाली दे रहे हैं, क्योंकि वे किसानों के हित की बात नहीं करना चाहते।" इसी दौरान उनके हाथ में धार्मिक दुपट्टे दिखाई देते हैं।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। उधर सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर इसे लेकर बयान दे रहे हैं, जिससे मामला और अधिक राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है।   

Related to this topic: