Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

रांची में दो लोगों की हत्या, गला रेतकर मौत के घाट उतारा

रांची में दो लोगों की हत्या, गला रेतकर मौत के घाट उतारा

रांची में दो लोगों की हत्या गला रेतकर मौत के घाट उतारा

Two People Murdered in Ranchi : रांची। झारखंड के रांची में सोमवार सुबह दो लोगों के शव मिले, जिनकी गला रेतकर हत्या की गई है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि शव धुर्वा पुलिस स्टेशन की सीमा में एक सुनसान जगह से बरामद किए गए। पुलिस को संदेह है कि दोनों की हत्या रविवार रात को की गई और हत्यारों ने शवों को सुनसान जगह पर छोड़ दिया।

ये है पूरा मामला

दरअसल, रविवार देर रात धुर्वा पुलिस को सूचना मिली थी कि धुर्वा के बालसिरिंग स्थित पुल के पास दो युवकों के शव मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि, दोनों मृतकों की हत्या को अंजाम किसी धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई है जबकि शवों को यहां लाकर फेंका गया है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

डबल मर्डर की सूचना पाकर हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा भी वारदात स्थल पर पहुंचे। जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग भी उनके शवों को पहचान नहीं पाए हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जहां से शव बरामद किए गए हैं, वह काफी सुनसान इलाका है, वहां बहुत कम लोग ही आते जाते हैं।

हटिया के डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि, दोनों मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. दोनों लोकल नहीं है यह तो तय है क्योंकि दोनों को कोई पहचान नहीं पाया है। मृतकों के पॉकेट से भी कुछ खास नहीं बरामद हुआ जिससे उनकी पहचान की जा सके। दोनों की तस्वीर रांची के सभी थानों में भेजी गई है। इसके अलावा नजदीक के जिलों में भी तस्वीर भेजी गई है ताकि उनकी पहचान हो सके।  


Related to this topic: