Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

बुरहानपुर के माजिद हुसैन को पहले प्रयास में मिली AIR - 3 रैंक, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

बुरहानपुर के माजिद हुसैन को पहले प्रयास में मिली AIR - 3 रैंक, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

बुरहानपुर के माजिद हुसैन को पहले प्रयास में मिली air - 3 रैंक सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

JEE Advanced Results : मध्यप्रदेश। सोमवार सुबह देशभर में जेईई एडवांस्ड 2025 के नतीजे घोषित किए गए हैं। इसमें मध्यप्रदेश को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बुरहानपुर के निवासी छात्र माजिद हुसैन ने अपने पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस्ड परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। अच्छे प्रदर्शन के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने माजिद हुसैन को बधाई दी है।

माजिद की इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए उनके स्कूल ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूल में स्कूल के कर्मचारी, छात्र, खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार और महापौर माधुरी पटेल शामिल हुए। उन्होंने माजिद हुसैन का सम्मान किया और उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि माजिद ने इससे पहले जेईई मेन्स के नतीजों में 99.99 परसेंटाइल के साथ मध्यप्रदेश में टॉप किया था, और अब एक बार फिर उन्होंने राज्य का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्वीट करते हुए कहा, "जेईई एडवांस-2025 की परीक्षा में AIR-3 रैंक अर्जित कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने वाले बुरहानपुर के श्री माजिद हुसैन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मध्यप्रदेश के छोटे जिलों से भी हमारे युवा अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, यह अत्यंत हर्षित एवं गौरवान्वित करता है।"