Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

बदलापुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस लखौवां हाईवे पर पलटी, 4 की मौत, 15 घायल

बदलापुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस लखौवां हाईवे पर पलटी, 4 की मौत, 15 घायल

बदलापुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस लखौवां हाईवे पर पलटी 4 की मौत 15 घायल

उत्तरप्रदेश। जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 15 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा शुक्रवार सुबह 9:45 के करीब हुआ। बदलापुर से जौनपुर शहर की ओर आ रही एक प्राइवेट बस (नं. UP 62 T 5814) लखौवां ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे 731 पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और जैसे ही वह ओवरब्रिज पर चढ़ी, चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलटी खा गई। घटना की सूचना मिलते ही बक्सा पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तत्काल नौपेडवा सीएचसी और जिला अस्पताल जौनपुर भेजा गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ कुमार ने पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह 9:45 बजे मिली। मौके पर पहुंचकर बस को हटवा कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है और 15 घायल हैं।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

Related to this topic: