Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

‘जनदर्शन सीधे संवाद का माध्यम है, जनता के दिल से जुड़ता हूं’

‘जनदर्शन सीधे संवाद का माध्यम है, जनता के दिल से जुड़ता हूं’

‘जनदर्शन सीधे संवाद का माध्यम है जनता के दिल से जुड़ता हूं’

सीएम ने कहा, जनता की समस्याएं सुनना और उनका निराकरण मेरा कर्तव्य
दिव्यांग एबी खिलाड़ी को मिला 90 हजार, पांच को मिला हियरिंग मशीन

मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी व्यथा सुनाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्परता दिखाते हुए समस्याओं का निराकरण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोगों की समस्याएं सुनना और उनका निराकरण करना उनका कर्तव्य है। यह सीधे संवाद का माध्यम है, मैं जनता के दिल से जुड़ता हूँ और उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करता हूं।

जनदर्शन में दिव्यांग खिलाड़ी को आर्थिक सहायता

जनदर्शन में अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया।

खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

जनदर्शन कार्यक्रम में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छा-नुदान स्वीकृत करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री साय ने संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। खिलाड़ियों ने बताया कि वे देश और विदेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और आगे भी राज्य का नाम ऊंचा करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण और सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर यथासंभव सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

अब फिर से सुन पा रहा हूं, सीएम की मदद से बदली निर्मलकर की जिंदगी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपाठ वार्ड निवासी रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा। रमन निर्मलकर ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे श्रवण यंत्र नहीं खरीद पा रहे थे।