Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

सीएम मोहन यादव ने भोपाल की शीतलदास बगिया घाट पर स्वच्छता श्रमदान में दी सहभागिता

सीएम मोहन यादव ने भोपाल की शीतलदास बगिया घाट पर स्वच्छता श्रमदान में दी सहभागिता

सीएम मोहन यादव ने भोपाल की शीतलदास बगिया घाट पर स्वच्छता श्रमदान में दी सहभागिता

भोपाल, मध्यप्रदेश। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भोपाल की शीतलदास बगिया घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां सीएम मोहन यादव के साथ - साथ सांसद अलोक शर्मा और महापौर मालती राय भी श्रमदान के लिए पहुंची।

सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि, जल के बिना असंभव है कल, जलस्रोतों के संरक्षण का लें संकल्प...जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज भोपाल में शीतलदास की बगिया घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान में सहभागिता की। साथ ही सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव को नमन किया।

सीएम मोहन यादव ने कहा - 'नदी, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जलस्रोतों का संरक्षण हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है। जनसहयोग से प्राकृतिक जलस्रोतों को सुरक्षित तथा पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। हमारी सरकार जल गंगा संवर्धन अभियान को जनांदोलन बनाकर जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और उनके पुनर्जीवन के लिए संकल्पित है।'

'जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भोपाल नगर निगम के अंतर्गत 22 बावड़ी को संरक्षित करने का फैसला किया गया। इन्हीं में से एक बावड़ी यह है। मैंने इसका निरिक्षण किया है। विरासत से विकास की ओर जो पीएम की संकल्पना है, इसके जरिए वो संकल्पना साकार की जाएगी।' 

Related to this topic: