Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > प्रदेश

Jaipur accident: 5 from MP killed on NH-52

जयपुर में भीषण सड़क हादसा: झपकी लगी और ट्रेलर में जा घुसी कार, MP के 5 लोगों की मौत

जयपुर के चाकसू में NH-52 पर कार ट्रेलर में घुसी। जबलपुर (MP) के 5 लोगों की मौत, ड्राइवर को झपकी आने की आशंका।


जयपुर में भीषण सड़क हादसा झपकी लगी और ट्रेलर में जा घुसी कार mp के 5 लोगों की मौत

जयपुर। चाकसू में शनिवार तड़के ऐसा हादसा हुआ, जिसने पांच परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे-52 पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।

सुबह साढ़े पांच बजे टिगरिया मोड़ के पास हादसा

जयपुर जिले के चाकसू थाना क्षेत्र में टिगरिया मोड़ के पास सुबह करीब 5:30 बजे यह दुर्घटना हुई। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद सीकर जिले के खाटूश्यामजी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि शव कार में बुरी तरह फंस गए थे। क्रेन की मदद से वाहन को हटाया गया।

height=675

4 की मौके पर मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी। कार सीधे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। मृतकों में रेशमा श्रीवास्तव, पीयूष राय, रजक राहुल, ड्राइवर अनुराग और शानू शामिल हैं। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सभी शव चाकसू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

रेशमा श्रीवास्तव जबलपुर के रेलवे शासकीय स्कूल में सरकारी शिक्षिका थीं। उनके पति एलआईसी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। परिवार में दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी को अभी सिर्फ यह बताया गया है कि मां घायल हैं , उन्हें अब तक पूरी जानकारी नहीं दी गई है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।