Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

Jagdeep Dhankhar attends Mahakal Bhasma Aarti

भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, बोले- देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा

उज्जैन में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दर्शन किए। मंदिर व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा- देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है


भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा

उज्जैन की भोर हमेशा खास होती है, लेकिन शनिवार की सुबह कुछ अलग ही रही। जब जगदीप धनखड़ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए, तो माहौल में आस्था के साथ एक गहरी शांति भी घुलती दिखी। आरती के दौरान उन्होंने भगवान महाकाल से देश की तरक्की, शांति और समृद्धि की कामना की।

महाकाल के दरबार में अहंकार अपने आप छूट जाता है

आरती के बाद मीडिया से बातचीत में धनखड़ ने कहा कि महाकाल के दरबार में आने से मन हल्का हो जाता है. उन्होंने कहा, “हम अहंकार, नफरत, बदला और जलन से ऊपर उठें। सभी स्वस्थ और खुशहाल रहें, यही कामना है.धनखड़ ने बताया कि किसान परिवार से आने के कारण उन्हें किसानों की मेहनत और सेना के बलिदान का महत्व गहराई से समझ में आता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति इन्हीं लोगों की वजह से संभव हो पाती है।

height=418

मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं की सराहना

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने धनखड़ का स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर मंदिर प्रशासन ने उन्हें प्रसाद और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया, माहौल पूरी तरह आत्मीय रहा.धनखड़ ने कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव साफ दिखाई दे रहा है, खासकर धार्मिक स्थलों पर. उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यहां अनुशासन, सुविधा और श्रद्धा तीनों का संतुलन नजर आता है।

Related to this topic: