Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

जगदलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, बीमार पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका पति

जगदलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, बीमार पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका पति

गदलपुर में दिल दहलाने वाली वारदात हुई। बुजुर्ग ने बीमार पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिर खुद फांसी लगाकर मौत को गले लगाया।


जगदलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात बीमार पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका पति

जगदलपुरः छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू कलह ने एक बुजुर्ग दंपती की जिंदगी छीन ली। बोधघाट थाना क्षेत्र में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने पहले अपनी बीमार पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह बेटे ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर दोनों के शव पड़े मिले।

घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के बैला बाजार इलाके की है। जहां तारा सिंह अपनी पत्नी विजय और बेटे के साथ रहता था। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

नीचे बुजुर्ग दंपती तो ऊपर रहता था बेटा

जानकारी के अनुसार, तारा सिंह (73) और उनकी पत्नी विजय (70) ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे, जबकि बेटा घर के फर्स्ट फ्लोर में रहता था। विजय लंबे समय से बीमार थीं। इसी बीमारी और अन्य घरेलू कारणों को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। बताया जा रहा है कि तारा सिंह का स्वभाव गुस्सैल था।

वारदात से पहले हुआ था विवाद

मंगलवार (3 फरवरी) की रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान बेटा नीचे आया और किसी तरह दोनों को शांत कराकर अपने कमरे में चला गया। हालांकि रात करीब दो से ढाई बजे के बीच पति-पत्नी के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर तारा सिंह ने घर में मौजूद नारियल काटने वाले धारदार हथियार से पत्नी के सिर और गले पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते विजय की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद तारा सिंह ने पानी गर्म करने वाली रॉड के तार से फंदा बनाया और चैनल गेट में बांधकर फांसी लगा ली। कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई।

दरवाजा खुलते ही दिखा खौफनाक मंजर

बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच बेटा जब नीचे माता-पिता के पास पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गया। कमरे में दोनों की लाश पड़ी थी। बेटे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पहले करता था ट्रक ड्राइवरी का काम

बताया जा रहा है कि तारा सिंह पहले ट्रक ड्राइवर था, लेकिन कुछ समय से काम छोड़कर घर पर ही रह रहा था। गुस्सैल स्वभाव के चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

बोधघाट थाना की पुलिस ने बताया कि हत्या और आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है, लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

Related to this topic: