Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

नक्सलियों के गढ़ में ITBP ने लगाया कैंप , मार्च 2026 तक ख़त्म होगा नक्सलवाद

नक्सलियों के गढ़ में ITBP ने लगाया कैंप , मार्च 2026 तक ख़त्म होगा नक्सलवाद

नक्सलियों के गढ़ में itbp ने लगाया कैंप  मार्च 2026 तक ख़त्म होगा नक्सलवाद

ITBP New Camp in Bedmakoti Abujhmad Area : रायपुर। छत्तीसगढ़ में जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है। ITBP जवानों ( भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) ने नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में कैम्प स्थापित किया है। इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता और नक्सलियों की हार माना जा रहा है।

ITBP ने बताया कि, मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के केंद्र सरकार के संकल्प को ध्यान में रखते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले कुतुल से करीब 5 किलोमीटर आगे बेडमाकोटी में नया कैंप स्थापित किया है।

बेडमाकोटी का इलाका नक्सल प्रभावित है और यहां जवानों की जान को हर कदम पर खतरा बना रहेगा। इस इलाके में नए कैंप की स्थापना को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

 

 

 

Related to this topic: